MP Most Haunted Places: हर राज्य में कई ऐसी जगह होती हैं जो ख़ुफ़िया और तरह-तरह के रहसियों से जुड़ी होती हैं। वहीँ इन जगहों पर रात में जाना सख्त मना होता है। कई ऐतिहासिक जगहें तो ऐसी भी होती हैं जिनके बाहर ‘अंदर मत जाना’ का बोर्ड लगा होता है। वहीँ आज हम आपको इस खबर कुछ ऐसी ही भूतिया जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
MP की इन जगहों पर मंडराता साया
मध्य प्रदेश में कई ऐसी जगहें हैं जिन्हें आज भी रहस्यमय और भूतिया माना जाता है। लोगों का मानना है कि इन जगहों पर आज भी भूत-प्रेतों का साया है, यहां आत्माएं भटकती हैं। कई लोग इन जगहों पर जाने के लिए उत्सुक रहते हैं तो कुछ तो नाम सुनकर ही कांपने लगते हैं। कई बार तो ऐसा होता है कि इन जगहों पर जाने के बाद या तो लोग बीमार पड़ जाते हैं या किसी गहरे सदमे में चले जाते हैं। अगर आप भी भूतिया जगहों पर जाना या एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो आपको इन 5 जगहों के बारे में जरूर जानना चाहिए।
रात में भटकती आत्मा
भोपाल का भूत बंगला शहर की सबसे डरावनी जगहों में से एक है, लोगों का मानना है कि यहां भूतों का साया है। वहीँ भोपाल के ताजमहल को बेहद डरावना कहा जाता है, ऐसा माना जाता है कि यहां एक महिला की आत्मा भटकती है। वहीँ अगर बात करें शिवपुरी किले की तो कहा जाता है कि रात होते ही यहां भूतों का जमावड़ा लग जाता है, फूटी कोठी आज भी अधूरी है, इसका निर्माण कभी पूरा नहीं हो सका, लोगों का मानना है कि इसके पीछे का कारण यहां भूत-प्रेतों का साया है और आत्माएं भटकती हैं।