शादी के लिए ‘अनोखी’ अपील, पूर्व विधायक के एक बयान ने क्यों हिला दी सोशल मीडिया की दुनिया?

जयपुर ग्रामीण के चीथवाड़ी गांव (Cheethawadi Village) के 43 साल के कैलाश शर्मा ने पूर्व विधायक (Former Legislator) रामलाल शर्मा से अपनी शादी करवाने की खास अपील की है. विधायक के पुराने बयान से प्रेरित यह पत्र सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसकी हर कोई चर्चा कर रहा है.

Published by DARSHNA DEEP

Marriage Appeal Goes Viral on Social Media: राजस्थान के जयपुर ग्रामीण जिले के चौमूं क्षेत्र से एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. चीथवाड़ी गांव के रहने वाले 43 साल के अविवाहित युवक कैलाश शर्मा ने पूर्व विधायक रामलाल शर्मा से अपनी शादी करवाने की बड़े ही खास अंदाज में अपील की है, जिसकी सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा की जा रही है. 

वायरल पत्र में क्या है खास ?

दरअसल, चीथवाड़ी गांव के रहने वाले 43 साल के अविवाहित युवक कैलाश शर्मा ने पूर्व विधायक से शादी कराने की खास अपील की है. उन्होंने पत्र में लिखा कि जीवन में कई बार शादी के लिए कोशिश की लेकिन किसी कारणवश उनकी शादी नहीं हो सकी. साथ ही उन्होंने पत्र में आगे लिखा कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ वह समाज में एक मजाक का विषय बनकर रह गए हैं. हर कोई उनका मजाक बनाता है.

इसके साथ ही उन्होंने आगे बताया कि कुछ ही दिन पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर पूर्व विधायक रामलाल शर्मा का एक बयान सुना था, जिसमें विधायक ने कहा था कि वे 40 साल से ज्यादा उम्र के अविवाहित पुरुषों और महिलाओं की शादी करवाने की पहल करेंगे. बस फिर क्या था कैलाश शर्मा ने विधायक के इस बयान से प्रेरित होकर अपनी शादी कराने की गुहार लगाई.

कैसे हुई थी पूरा कहानी की शुरुआत

दरअसल, इस पूरी कहानी की शुरुआत एक सामूहिक विवाह समारोह से हुई थी, जिसमें रामलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे. इस दौरान उन्होंने मंच से घोषणा करते हुए कहा था कि वे समाज में विवाह से जुड़ी समस्याओं को दूर करने की पहल करेंगे. उन्होंने यह जिक्र करते हुए कहा था कि 40 से अधिक उम्र के अविवाहित लोगों का विवाह करवाया जा सकता है. 

Related Post

पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से हुआ वायरल

पूर्व विधायक के इसी बयान को कैलाश शर्मा ने गंभीरता से लेते हुए उनको एक पत्र लिखा. फिलहाल, कैलाश शर्मा का यह पत्र अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसकी हर कोई खूब चर्चा कर रहा है. कुछ कुछ यूजर्स ने इसे हंसी के रूप में लिया तो, किसी ने कैलाश की हिम्मत की जमकर तारीफ की है.

पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने वायरल पत्र पर क्या कहा ?

फिलहाल इस पूरे मामले पर पूर्व विधायक रामलाल शर्मा की तरफ से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. लेकिन, चौमूं और आसपास के क्षेत्रों में उनका यह पत्र अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. अब देखना हो कि क्या विधायक अपने बयान पर अमल करेंगे ? क्या कैलाश शर्मा की हो पाएगी शादी ?

सोशल मीडिया पर यह मामला केवल मजाक नहीं, बल्कि समाज में बढ़ती वैवाहिक जटिलताओं और उम्र के साथ आने वाले दबाव पर एक गंभीर बहस का कारण भी बन गया है. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Aurangabad illegal mining: अवैध खनन पर सख्ती, कोयला लदा हाइवा और बालू ट्रैक्टर जब्त, विभाग ने लगाया भारी जुर्माना

Aurangabad illegal mining: औरंगाबाद में खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध कोयला…

April 20, 2026

Chandauli train accident: डीडीयू स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन पकड़ने के दौरान फिसली महिला, बायां पैर कटा

Chandauli train accident:  चंदौली के डीडीयू नगर रेलवे स्टेशन पर एक महिला ट्रेन पकड़ने के…

April 20, 2026

भुगतान अधूरा, खेत बर्बाद… भारतमाला प्रोजेक्ट में किसानों का फूटा गुस्सा; DBL कंपनी पर वादाखिलाफी के आरोप

Dhamtari Bharatmala Project: धमतरी जिले के किसानों ने निर्माण एजेंसी पर वादाखिलाफी के गंभीर आरोप…

April 20, 2026

Amethi Police Encounter: पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली; हथियारों का जखीरा बरामद

Amethi Police Encounter: अमेठी में आज पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हुई. जिसमें शातिर बदमाश…

April 20, 2026

बाराबंकी का ‘डॉन’ बनने निकला था राजू, रायबरेली पुलिस ने निकाल दी सारी हेकड़ी; लहूलुहान हुआ गैंगस्टर

Uttar Pradesh News: 25 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर राजू पुलिस की जवाबी फायरिंग में…

April 20, 2026