Categories: वायरल

Punjab School Principal Viral Video: स्टेज पर खड़े प्रिंसिपल ने गाया हिट ट्रैक, वीडियो देख सोशल मीडिया पर मचा धमाल

Punjab School Principal Viral Video: पंजाब के स्कूल प्रिंसिपल ने न्यू ईयर इवेंट में गाना गाकर छात्रों का दिल जीता. वीडियो वायरल हुआ और सोशल मीडिया पर उनकी तारीफें हो रही हैं, उन्हें छात्रों से जुड़ने वाला बताया गया.

Published by sanskritij jaipuria

Punjab School Principal Viral Video: अगर आपको लगता है कि स्कूल के प्रिंसिपल सिर्फ सुबह की एसेम्बली और सख्त भाषणों तक ही सीमित रहते हैं, तो पंजाब से आया ये वायरल वीडियो आपकी सोच बदल देगा. इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक स्कूल प्रिंसिपल न्यू ईयर के जश्न में स्टेज पर नजर आते हैं, लेकिन लेक्चर देने के बजाय उन्होंने गाना गाया.

स्टेज पर प्रिंसिपल का अनोखा अंदाज

वीडियो में प्रिंसिपल को सूट पहनकर, हाथ में माइक्रोफोन लिए, छात्रों और स्टाफ के सामने कॉन्फिडेंटली खड़ा देखा जा सकता है. शुरुआत में ही साफ हो जाता है कि ये कोई मजाक या आधा-अधूरा परफॉर्मेंस नहीं है. गाने के बोल बिल्कुल सही थे और उनका अंदाज भी बहुत शानदार था. उनके परफॉर्मेंस ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया और सब ताली बजाने लगे.

वीडियो में टेक्स्ट ओवरले लिखा था, ‘पंजाब में स्कूल प्रिंसिपल ने स्कूल न्यू ईयर इवेंट पर शुभ का गाना गाया.’

वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल

जैसा कि उम्मीद थी, सोशल मीडिया ने इसे वायरल होने में ज्यादा समय नहीं लगाया. कमेंट्स में तारीफ, मजाक और हैरानी का तड़का था. एक यूजर ने लिखा, Gen Z में रोल्ला जमा दिया, वहीं एक और कमेंट वायरल हुआ, जिस स्कूल में तुम पीएचडी कर रहे हो, हम वहां के प्रिंसिपल रह चुके हैं.

लोगों ने उनके इस अंदाज की काफी तारीफ की और कहा कि उन्होंने छात्रों के साथ जुड़ने का एक अलग तरीका अपनाया. कई लोगों ने लिखा, मौज कर दी Principal sir, तो कुछ ने मजाक में कहा, ये Principal का interest तो बनता है.’

Related Post

A post shared by ghantaa (@ghantaa)

अमेरिका का भी अनोखा अनुभव

पिछले साल पेंसिलवेनिया के एक प्रिंसिपल भी चर्चा में आए थे. उन्होंने छात्रों का स्वागत high-five और fist-bump से किया था. ये वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था और बहुत वायरल हुआ. Providence Elementary School के Principal Zac Bauermaster ने छात्रों का स्वागत किया, जिससे स्कूल के गलियारों का माहौल दोस्ताना और जुड़ाव वाला बन गया.

उन्होंने कैप्शन में लिखा था, गलियारे संबंध बनाने के लिए हैं. दिखाएं कि लोग महत्वपूर्ण हैं, हम उन्हें कैसे स्वागत करते हैं. उनके अनुसार, स्कूल ऐसा होना चाहिए जहां बच्चे खुद जाना चाहें.

 

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Airport charges India: एयरलाइंस को राहत, यात्रियों को फायदा! सरकार ने उठाया बड़ा कदम

India airfare reduction: इस संकट से निपटने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने देश के…

April 9, 2026

Video: किसने बनाया इसे मैनेजर…ऑनलाइन ऑफिस मीटिंग में हुआ बड़ा कांड; इंटरनेट पर हो गया वायरल

Employee rants about manager: वीडियो में दिखता है कि मीटिंग के दौरान घर का एक…

April 9, 2026

सस्ता लोन चाहिए? अप्रैल 2026 में ये बैंक दे रहे सबसे कम ब्याज; यहां देखें

Best Bank for Personal Loan in India: बैंक अक्सर लंबी अवधि (Tenure) देकर EMI कम…

April 9, 2026

8,000+ हॉस्टल सब्सिडी! सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब पढ़ाई पर मिलेगा ज्यादा पैसा

8th Pay Commission Latest News: नए नियमों के तहत अब शिक्षा और हॉस्टल से जुड़े…

April 9, 2026

Tadiandamol Trek Incident: एक केला, थोड़ा पानी और हिम्मत…जानें जंगल में कैसे 4 दिन जिंदा रही सरन्या?

Karnataka trekking Incident: इस घटना ने ट्रेकिंग सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े किए…

April 9, 2026