Categories: वायरल

Punjab Flood Viral Video : बाढ़ में सब कुछ खो चुका था ये बुजुर्ग… फिर भी राहत कर्मियों को पिलाई चाय, Video देख गर्व से गूंजेंगे आप!

Punjab Flood Viral Video : पंजाब में इन दिनों बाढ़ ने तबाही मचा दी है. लोग न जाने कैसे अपने दिन काट रहे हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है. वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है-

Published by Sanskriti Jaipuria

Punjab Flood Viral Video : पंजाब इन दिनों बाढ़ की भीषण मार झेल रहा है. चारों ओर पानी ही पानी है. घर उजड़ चुके हैं, खेत डूब चुके हैं, लोग अपने जीवन के लिए स्ट्रगल कर रहे हैं. लेकिन इस तबाही के बीच भी कुछ ऐसे पल सामने आ रहे हैं, जो इंसानियत और उम्मीद की मिसाल बन गए हैं. ऐसी ही एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर लाखों दिल जीत लिए हैं.

वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति कमर तक भरे पानी में चलते हुए दिखाई दे रहे हैं. एक हाथ में थर्मस है, दूसरे में कप. उनका घर, खेत सब पानी में डूब चुके हैं, लेकिन उनका हौसला और मुस्कान अभी भी जिंदा है. वे राहत देने आए लोगों को खुद अपने हाथों से चाय पिलाते हैं. उनके पास देने को कुछ नहीं बचा, लेकिन फिर भी उन्होंने धन्यवाद कहने का ये अनोखा तरीका चुना.

हरभजन सिंह ने की तारीफ

पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया. उन्होंने लिखा, “राहत सामग्री देने पहुंचे लोगों को बाढ़ पीड़ित परिवार ने चाय बनाकर पिलाई. ये है पंजाब की असली रूह…रब दे बंदे.” हरभजन सिंह की इस पोस्ट को हजारों लोगों ने देखा और सराहा. पोस्ट के कुछ ही घंटों में 71 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके थे.

Related Post

सोशल मीडिया पर भावुक कर देने वाली प्रतिक्रियाएं

लोगों ने इस वीडियो पर अपनी भावनाएं खुलकर जाहिर कीं. एक यूजर ने लिखा, “संकट के समय में पंजाब की असली रूह निखरकर सामने आती है. सब कुछ खो देने के बावजूद जो गर्मजोशी और सेवा का भाव इन परिवारों में दिखा, वो प्रेरणादायक है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘पंजाब की ये भावना कभी खत्म नहीं होती. भगवान से प्रार्थना है कि जल्द ही इस बाढ़ से राहत मिले.”

तीसरे यूजर ने टिप्पणी की, “ये असली जज्बा है, जो किसी भी शहर या प्रचार से कहीं आगे की बात है. कितनी महान भावना है, दिल छू लेने वाली.”

मुसीबत बड़ी है, पर दिल उससे भी बड़ा

पंजाब के कई गांव अभी भी पानी से घिरे हैं. राहत और बचाव कार्य जारी हैं. बांधों पर दबाव है, लोग स्वयंसेवकों और प्रशासन की मदद से किसी तरह दिन काट रहे हैं. लेकिन इस बुजुर्ग की चाय की पेशकश ने ये जता दिया कि मुसीबतें चाहे जितनी बड़ी हों, पंजाब का दिल उनसे भी बड़ा है. जहां पानी ने सब कुछ बहा दिया, वहीं इंसानियत और एहसानमंदी की ये लहर अब भी लोगों को जोड़ रही है.

Sanskriti Jaipuria
Published by Sanskriti Jaipuria

Recent Posts

AAP से अलग होंगे राघव चड्ढा! बीजेपी या कांग्रेस में किस पार्टी में होंगे शामिल? इस नेता ने की भविष्यवाणी

Raghav Chadha Updates: राघव चड्ढा के आम आदमी पार्टी छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही…

April 3, 2026

क्या सच में मार्च के महीने में पीरियड्स लेट आता है, जानें क्या है इसके पीछे का सच?

March period delay: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है…

April 3, 2026

Bihar Politics 2026: बिहार में सत्ता परिवर्तन की उलटी गिनती शुरू, नीतीश कुमार इस दिन देंगे सीएम पद से इस्तीफा

Bihar Politics 2026: बिहार में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया तेज हो गई है और 14…

April 3, 2026

Ramayan teaser: रामायण टीज़र के बाद फिर चर्चा में एनटीआर, जब एक ही अभिनेता ने पांच बार निभाया राम का किरदार

Ramayan teaser: निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म रामायण के टीज़र रिलीज़ होने के बाद इस…

April 3, 2026

PPF Interest Rule: आने वाली 5 अप्रैल से पहले कर ले यें काम, वरना गवाने पड़ेंगे हजारों रुपये

PPF Interest Rule: अगर आप PPF में इंवेस्ट करते हैं तो ये खबर आपके लिए…

April 3, 2026

Silver Price Today: आज 3 अप्रैल को कैसा है चांदी का हाल, लखनऊ से पटना तक जानें अपने शहर का हाल

Silver Price Today 3 April 2026: चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है, आज भाव…

April 3, 2026