Home > वायरल > कौन है बेबी ओमी? जो पीएम मोदी की गोद में आया नजर; वायरल तस्वीर ने जीता सभी का दिल

कौन है बेबी ओमी? जो पीएम मोदी की गोद में आया नजर; वायरल तस्वीर ने जीता सभी का दिल

PM Modi News: इस तस्वीर में वह छोटे बच्चे ओमी को गोद में लिए नजर आ रहे हैं. इस खास पल ने लोगों का दिल जीत लिया है और हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है.

By: Shubahm Srivastava | Published: March 21, 2026 10:36:31 PM IST



PM Modi with Baby Omy: पीएम मोदी का एक बेहद प्यारा और भावुक पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस तस्वीर में वह छोटे बच्चे ओमी को गोद में लिए नजर आ रहे हैं. इस खास पल ने लोगों का दिल जीत लिया है और हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है.

कृष्णकुमार परिवार से खास मुलाकात

शनिवार सुबह 7 लोक कल्याण मार्ग पर मलयालम अभिनेता और बीजेपी नेता कृष्ण कुमार अपने पूरे परिवार के साथ प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे. इस दौरान उनकी पत्नी सिंधु कृष्णा, बेटियां—अहाना कृष्णा, दीया, ईशाना और हंसिका—भी मौजूद थीं. साथ ही दीया के पति अश्विन और उनका बेटा ओमी भी इस खास मुलाकात का हिस्सा बने.

ओमी के साथ खास लम्हा

मुलाकात का सबसे खास पल तब सामने आया, जब पीएम मोदी ने छोटे ओमी को प्यार से अपनी गोद में उठाया. इस मासूम पल की तस्वीर जैसे ही सामने आई, सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. लोगों ने इस पर जमकर प्यार लुटाया और इसे बेहद भावुक और दिल छू लेने वाला बताया.

परिवार ने बताया यादगार अनुभव

अहाना कृष्णा ने इस मुलाकात को प्रेरणादायक बताया और कहा कि प्रधानमंत्री से मिलकर उन्हें एक सरल और आत्मीय व्यक्तित्व का अनुभव हुआ. वहीं दीया ने इसे अपने जीवन का सबसे खास पल बताया. कृष्णकुमार ने इस मुलाकात को दैवीय अनुभव बताते हुए पीएम मोदी को सच्चा कर्मयोगी कहा और उनके लंबे व स्वस्थ जीवन की कामना की. यह मुलाकात पीएम मोदी के सहज और मानवीय व्यक्तित्व को दर्शाती है.

Advertisement