Categories: वायरल

Muzaffarnagar: आखिर किस पार्टी का नाम लेते ही बौखलाए दबंग? दूल्हे की कर दी कुटाई, शादी में छाया मातम

UP News: मुजफ्फरनगर की एक खबर ने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल, यहां शादी की खुशियां कब मातम और डर में बदल गईं पता ही नहीं चला.

Published by Heena Khan

UP News: मुजफ्फरनगर की एक खबर ने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल, यहां शादी की खुशियां कब मातम और डर में बदल गईं पता ही नहीं चला. जानकारी के मुताबिक शाहपुर के बसीकला गांव में एक दूल्हे और उसके परिवार को सिर्फ इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि वो “बीजेपी के समर्थक थे. वहीं इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दिखाया गया डरावना नजारा साफ दिखाता है कि कैसे नफरत ने एक खुशहाल परिवार की खुशियों में जहर घोल दिया.

बता दें कि ये घटना 8 तारीख की है. बसीकला गांव के रहने वाले अकरम की बारात खतौली गई थी. शादी धूमधाम से हुई और बारात खुशी-खुशी विदा हुई. लेकिन, जैसे ही बारात गांव लौटी, पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने हमला कर दिया. रिपोर्ट्स बताती हैं कि सलमान, जाजू, आशु और शादाब ने अपने दर्जनों साथियों के साथ बारात और मेहमानों को घेर लिया. हमले में दूल्हे का भाई और रिश्तेदार इरशाद, कैफी और शानू लहूलुहान हो गए. बदमाशों का गुस्सा यहीं नहीं रुका, उन्होंने दहेज का सामान और घर के बाहर खड़ी गाड़ियों को भी नहीं छोड़ा.

BJP छोड़ दो वरना…

इस पूरी घटना के पीछे का मकसद चौंकाने वाला है. पीड़ित अकरम का कहना है कि उसका परिवार लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़ा हुआ है. अकरम ने कहा, “हमारे घर पर BJP का झंडा लगा है, और ऊपर हमारा ऑफिस भी है. गांव के कुछ लोग यह बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं. वे अक्सर हमें BJP छोड़ने या गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी देते हैं.” हमले के दौरान, गुंडों ने हमारे घर पर लगे झंडे उखाड़कर जला दिए और धमकी दी कि अगर हमने राजनीति नहीं छोड़ी तो हमें गांव से निकाल देंगे. दूल्हे का आरोप है कि उसकी सोने की चेन, अंगूठी और घड़ी भी चोरी हो गई.

Related Post

Ambani Wedding: अंबानी वेडिंग में इमोशनल मोमेंट! कोकिला बेन बनीं महफिल की जान; Video हुआ वायरल

वलीमा भी कैंसिल

हैरानी की बात है कि इसी डर के कारण परिवार ने शादी का वलीमा भी कैंसिल कर दिया है. अकरम का कहना है कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं कि अगर उन्होंने वलीमा किया तो उन पर फिर से पथराव और हमले होंगे. पीड़ित परिवार अब UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहा है.

Silver Price Today: दिल्ली-मुंबई में चांदी फिसली, चेन्नई में भी टूटे दाम; देखें आज का गरमा-गर्म भाव

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

MI vs KKR: आज होगा महामुकाबला, मुंबई और कोलकाता के बीच किसकी होगी जीत? जानें प्लेइंग इलेवन यहां

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders: IPL 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता…

March 29, 2026

Anushka Sharma’s viral reaction: विराट से छूटा आसान कैच, अनुष्का की हंसी ने लूटी महफिल; वीडियो वायरल

Anushka Sharma Reaction Viral: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मुकाबले के…

March 29, 2026

Refrigerator Tips: आप भी करते हैं ये गलती तो हो जाएं सतर्क, खराब हो जाएगा आपका फ्रिज

Refrigerator Tips: गर्म खाना सीधे फ्रिज में रखने से कंप्रेसर पर दबाव बढ़ता है, बिजली…

March 29, 2026