Categories: वायरल

मुगल हरम की औरतें रात के अंधेरे में करती थीं यह काम, सोने को जाती थीं तरस!

Mughal Harem Secrets: मुगल हरम की औरतें रात में छिपकर ऐसा काम करती थीं, जिसका बादशाह को पता चलते ही खौफनाक अंजाम होता था.

Published by Prachi Tandon

Mughal Harem Women Secrets: मुगलों का हरम हमेशा से रहस्यों और कड़वी सच्चाईयों से घिरा रहा है. आम लोगों को मुगल हरम सिर्फ ऐशो-आराम और शाही ठाठ-बाट वाला लगता आया है, लेकिन किले की दीवारों की हकीकत बिल्कुल अलग थी. यहां रहने वालीं औरतें पूरी तरह दुनिया से अलग-थलग थीं. जहां दुनिया के लिए सवेरा सूरज के उगने के साथ होता था. वहीं, इनका सूरज डूबने के साथ दिन चढ़ता था. 

कई इतिहासकारों ने मुगल हरम का जिक्र किया है और बताया है कि यहां कुछ सैकड़ों नहीं, हजारों औरतें रहती थीं. इन औरतों का काम बादशाह की सेवा और उनका मनोरंजन करना होता था. ऐसे में जब बादशाह हरम में कदम रखता था, तो सारी औरतें बैचेन हो जाती थीं और तैयारियों में जुट जाती थीं. लेकिन, जितनी इनकी जिंदगी आसान और ऐशो-आराम वाली लगती है उतनी होती नहीं थी कई बार तो हरम की औरतें रात-रातभर सोने के लिए तरस जाती थीं. 

रात-रात भर सो नहीं पाती थीं हरम की औरतें!

मुगल हरम में शाम के समय बादशाह और उनके शहजादे थकान मिटाने के लिए आते थे. ऐसे में कई घंटों तक उनके मनोरंजन का कार्यक्रम चलता था, जिसमें संगीत, नृत्य, कविताएं, कव्वालियां आदि होती थीं. इसके बाद बादशाह अपनी बेगमों या किसी अन्य महिला के साथ बिस्तर पर सोने जाते थे. जब तक, बादशाह हरम में मौजूद रहते थे वहां की औरतें पूरी तरह से सेवा और आदेश का पालन करने के लिए तैनात रहती थीं. ऐसे में वह रात-रात भर सो नहीं पाती थीं. 

Related Post

रात में छिपकर यह काम करती थीं हरम की औरतें

कई इतिहासकारों ने मुगल हरम के बारे में जिक्र किया है. जहां उन्होंने बताया है कि रात के समय मुगल हरम की औरतें किले से बाहर निकला करती थीं. गर्मियों के मौसम में हरम की औरतें रात के समय यमुना नदी में नहाने जाया करती थीं और ठंडे पानी का आनंद लेती थीं. इतना ही नहीं, कुछ औरतें अपने प्रेमियों और रिश्तेदारों से भी अंधेरे में छिपकर मिलती थीं.

ऐसा कहा जाता है कि रात के अंधेरे का फायदा उठाकर और सैनिकों की नजरों से बचकर मुगल हरम की कई औरतें साजिश और रणनीतियों को भी अंजाम दिया करती थीं. हालांकि, जब हरम की किसी औरत की साजिश या पराए मर्द से मिलना पकड़ा जाता था, तो उसे खौफनाक सजा दी जाती थी. कई औरतों को आजीवन कारावास में काटना पड़ता था, तो कईयों को सजा-ए-मौत भी सुना दी जाती थी. 

Prachi Tandon
Published by Prachi Tandon

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026