Categories: वायरल

Magh Mela 2026: मासूम मुस्कान और कजरारी आंखें लूट लेंगी दिल! मोनालिसा के बाद माघ मेले में वायरल हुई ‘बासमती’, देखें Video

Magh Mela 2026: 2025 के महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा का वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ था कि उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई. अब कुछ ऐसा ही नज़ारा 2026 के माघ मेले में देखने को मिल रहा है.

Published by Heena Khan

Basmati Viral Girl: 2025 के महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा का वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ था कि उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई. अब कुछ ऐसा ही नज़ारा 2026 के माघ मेले में देखने को मिल रहा है. इस बार चर्चा में है बासमती नाम की एक साधारण लड़की, जो माघ मेले में नीम की दातून और माला बेचने आई है. बासमती की सादगी, मासूम मुस्कान और कजरारी आंखों ने लोगों का दिल जीत लिया है. जैसे ही उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोग उसे “नई मोनालिसा” कहने लगे. बासमती जहां से भी गुजरती है, लोग उसे देखने और उसके साथ तस्वीरें लेने के लिए उमड़ पड़ते हैं. देखते ही देखते एक आम मेले में सामान बेचने वाली लड़की इंटरनेट की सनसनी बन गई.

वायरल वीडियो से बढ़ी लोकप्रियता

बासमती के वायरल होने के बाद माघ मेले में उसका रोज़मर्रा का जीवन पूरी तरह बदल गया है. पहले लोग उसके पास दातून या माला खरीदने आते थे, लेकिन अब ज्यादातर लोग उससे बात करने, वीडियो बनाने और इंटरव्यू लेने पहुंच रहे हैं. कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उसके आसपास कैमरे लेकर खड़े रहते हैं. बासमती का कहना है कि इस भीड़ और कैमरों की वजह से उसका काम बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. कमाई रुक गई है, क्योंकि लोग खरीदारी कम और बातचीत ज़्यादा कर रहे हैं. बासमती खुद भी इस अचानक मिली पहचान से थोड़ी   परेशान है, क्योंकि वह सिर्फ मेहनत करके अपना गुज़ारा करना चाहती थी.

A post shared by Satyam Raj (@travel.with.satyam)

Related Post

New Year 2026 Recharge: 1 साल के सबसे सस्ते मोबाइल प्लान्स, Jio–BSNL–Airtel–Vi में किसका ऑफर बेस्ट?

मोनालिसा से बासमती तक

महाकुंभ में मोनालिसा भी एक साधारण लड़की थी, जो रुद्राक्ष की माला बेचने आई थी. एक वायरल वीडियो ने उसकी किस्मत बदल दी. आज मोनालिसा अच्छी कमाई कर रही है और उसे फिल्मों में काम करने के मौके भी मिले हैं. अब लोग उम्मीद लगा रहे हैं कि बासमती की किस्मत भी कुछ ऐसी ही करवट ले सकती है. गौरतलब है कि प्रयागराज में संगम तट पर माघ मेले की शुरुआत 3 जनवरी से हो रही है, जो 15 फरवरी महाशिवरात्रि तक चलेगा. इस दौरान देशभर से साधु-संत और श्रद्धालु यहां आते हैं, संगम में स्नान करते हैं और कल्पवास करते हैं. ऐसे में माघ मेला न सिर्फ आस्था का केंद्र है, बल्कि कई साधारण लोगों की जिंदगी बदलने का मंच भी बनता जा रहा है.

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल महंगे या सस्ते? आपकी जेब के लिए क्या लाए हैं नए दाम

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

UAE ने पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका; ईरान से दोस्ती पड़ी भारी! जानें क्या है 3.5 अरब डॉलर का मामला?

Middle East conflict: यह कर्ज 2019 में अबू धाबी विकास कोष के जरिए पाकिस्तान को…

April 4, 2026

‘Dacoit’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, आखिर क्यों बने अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर डकैत? जानें दिलचस्प कहानी

Dacoit Trailer: साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत'…

April 4, 2026

घायल हूं, इसलिए घातक हूं… AAP के आरोपों पर राघव चड्ढा का तीखा पलटवार; जानें किसको दी चुनौती

MP Raghav Chadha AAP: राघव चड्ढा ने फेसबुक लाइव के जरिए उन्होंने कहा कि उनके…

April 4, 2026

GT vs RR: मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी ऐसा क्या किया कि कोच नेहरा ले जाने लगे युवा खिलाड़ी को मैदान से बाहर?

IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshi: पिछले सीजन में उन्होंने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेलते हुए महज…

April 4, 2026

ईरान युद्ध का असर, गैस के बाद अब CNG ने बढ़ाई टेंशन! इस शहर में बढ़ गए दाम

Torrent Gas CNG Rate: इस अचानक बढ़ोतरी से शहरवासियों, खासकर परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों…

April 4, 2026

Dhritarashtra coronation: क्यों रुका धृतराष्ट्र का राजतिलक और पांडु बने थे राजा? विदुर के इस तर्क ने बदल दिया था फैसला

Dhritarashtra's coronation: महर्षि वैशंपायन ने जन्मेजय को बताया कि मांडव्य ऋषि के शाप के कारण…

April 4, 2026