Categories: वायरल

मुगल बादशाहों के शौक होते थे निराले, अय्याशी में कमी ना रहे इसलिए साथ लेकर चलते ‘हरम’!

मुगल काल में बादशाह की सबसे पसंदीदा पनाहगाह हरम हुए करते थे. जहां उनकी सुख-सुविधा का पूरा ख्याल रखा जाता था.

Published by Kavita Rajput

Secrets about Mughal harem: मुगल काल में एक से बढ़कर एक बादशाह हुए जिनके किस्से आज भी सुने और सुनाए जाते हैं. हालांकि, इन सबके बीच एक कॉमन बात है और वो है ‘हरम’. जी हां, हरम एक ऐसी जगह हुआ करती थी जिसे मुगल सल्तनत की नींव कहना गलत नहीं होगा. मुग़ल काल में बादशाह की सबसे पसंदीदा पनाहगाह यही हरम हुए करते थे. जहां बादशाहों की सुख-सुविधा का पूरा ख़याल रखा जाता था. हरम में उनके मनोरंजन के लिए खूबसूरत लड़कियां होती थीं जो उनके मनोरंजन का पूरा ख्याल रखतीं और बादशाह के हर हुक्म की तामील किया करती थीं. हरम से जुड़े ऐसे ही कुछ अनसुने किस्से आज हम आपको सुनाने जा रहे हैं.

अपने साथ लेकर चलते थे हरम 

हरम वैसे तो बादशाह की रिहाइश, यानी जहां बादशाह रहा करते थे उनके महल के आसपास ही बनाया जाता था. हरम में बादशाह के अलावा किसी और की एंट्री पर बैन हुआ करता था. इतिहासकारों की मानें तो जब भी बादशाह लंबी यात्राओं पर जाते या युद्ध में शामिल होते तो उन्हें कई-कई दिनों और महीनों की यात्रा करना पड़ती थी. ऐसे में वे अपने साथ अस्थाई हरम लेकर चलते थे. इसमें बादशाह की पसंद की चुनिंदा लड़कियां रखी जाती थीं जो इस दौरान बादशाह का पूरा ध्यान रख सकें. 

Related Post

बादशाह को खुश करने गिफ्ट करते खूबसूरत लड़कियां 

इतिहासकार बताते हैं कि कई दरबारी अपने नंबर बढ़ाने के लिए बादशाह को खूबसूरत लड़कियां गिफ्ट किया करते थे. यही नहीं, कई बादशाह भी एक दूसरे से अच्छे संबंध बनाए रखने के लिए हरम के लिए लड़कियां बतौर नजराना भेजा करते थे. वहीं, जब कोई बादशाह युद्ध में जीतता या हार जाता तो सामने वाले के हरम पर उसका कब्जा हो जाया करता था. कुल मिलाकर कहें तो हरम में रहने वाली महिलाओं का खुद का कोई वजूद नहीं होता था. एक बार हरम में आने के बाद उनकी पूरी लाइफ हरम की चार दीवारी के बीच ही कट जाया करती थी. हालांकि, इस बात का जरूर ध्यान रखा जाता था कि हरम में रहने वाली इन महिलाओं और लड़कियों की सुख सुविधा में किसी तरह की कोई कमी ना रहे.

Kavita Rajput

Recent Posts

इटावा में सुबह-सुबह बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन माफिया पर शिकंजा; 2 गिरफ्तार

Etawah Forest Raid: इटावा वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 लोगों के खिलाफ…

April 21, 2026

कानून से खिलवाड़ पड़ा महंगा: चंदौली में SI निलंबित, जांच में खुली बड़ी चूक

Mughalsarai SI suspended: मुगलसराय में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने…

April 21, 2026

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026