Categories: वायरल

महंगा वीजा, लाखों के खर्च के पीछे भारतीय व्लॉगर ने दिखाई यूरोप की गंदी सच्चाई, वीडियो वायरल

Indian vlogger Europe video: यूरोप की गंदगी और अव्यवस्था दिखाते एक भारतीय व्लॉगर का वीडियो वायरल हुआ. महंगे खर्च, सुरक्षा और विकास को लेकर सवाल उठे, जिस पर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई.

Published by sanskritij jaipuria

Indian vlogger Europe video: हाल ही में सोशल मीडिया पर यूरोप से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है. इस वीडियो में एक भारतीय ट्रैवल व्लॉगर ने यूरोप की ऐसी तस्वीर दिखाई है, जो आमतौर पर सुंदर फोटो और वीडियो में नजर नहीं आती. इसने लोगों के बीच बड़ी बहस छेड़ दी है.

वीडियो में क्या दिखाया गया

भारतीय ट्रैवल व्लॉगर प्रतीक सिंह ने अपने वीडियो में यूरोप की कुछ सड़कों की हालत दिखाई है, जहां कचरा फैला हुआ है और काफी भीड़ है. वीडियो में दिखाए गए दृश्य उस यूरोप से बिल्कुल अलग हैं, जिसे लोग सपनों की यात्रा मानते हैं.

प्रतीक सिंह का कहना है कि यूरोप घूमने के लिए लोगों को शेंगेन वीजा लेना पड़ता है, जिसमें छह महीने का बैंक स्टेटमेंट, तीन महीने का आयकर रिटर्न, कई दस्तावेज और महंगे हवाई टिकट शामिल होते हैं. उनके अनुसार, इतना पैसा खर्च करने के बाद भी वहां की जमीनी हकीकत निराश करने वाली हो सकती है.

इतना खर्च और देखने को यही?

वीडियो में प्रतीक कहते हैं कि अगर कोई व्यक्ति 10 लाख रुपये से ज्यादा खर्च करके यूरोप जाता है और वहां उसे गंदी सड़कें, अव्यवस्था और अपराध दिखें, तो सवाल उठना लाजमी है. उनका कहना है कि ऐसी चीजें तो भारत में भी देखी जा सकती हैं.

Related Post

वे ये भी कहते हैं कि आज के समय में जापान, चीन, ताइवान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और सिंगापुर जैसे एशियाई देश पर्यटन, ढांचे और विकास के मामले में आगे बढ़ रहे हैं, जबकि यूरोप और पश्चिमी देश धीरे-धीरे अपनी पहचान खो रहे हैं.

सुरक्षा पर सवाल

प्रतीक सिंह ने यूरोप में अव्यवस्था का उदाहरण देते हुए नीदरलैंड्स के एक फुटबॉल मैच का जिक्र किया, जिसे आतिशबाजी और अफरा-तफरी के कारण बीच में रोकना पड़ा. उन्होंने चोरी, लूट और अवैध प्रवासियों की बढ़ती संख्या को लेकर भी चिंता जताई.

सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. कुछ लोग प्रतीक सिंह की बातों से सहमत नजर आए. एक यूजर ने लिखा कि सड़कों पर गंदगी, रात में अपराध और महिलाओं व पुलिस पर हमले जैसी खबरें परेशान करने वाली हैं, खासकर जब कोई इतनी महंगी यात्रा करता है.

वहीं, नीदरलैंड्स में रहने वाले एक व्यक्ति ने लिखा कि एम्स्टर्डम के पर्यटक इलाकों में गंदगी तो है, लेकिन उन्होंने कभी असुरक्षा महसूस नहीं की. उनके अनुसार, गैर-पर्यटक इलाके काफी साफ और सुंदर हैं.

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Bihar CM threat: सीएम सम्राट चौधरी को धमकी देने वाला गुजरात से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर बिहार लाया जा रहा

Bihar CM threat: बिहार के सीएम सम्राट चौधरी को फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने…

April 17, 2026

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर क्या खरीदें? जानिए सस्ती और शुभ वस्तुओं की पूरी लिस्ट

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया 2026 का पर्व 19 अप्रैल को मनाया जाएगा, जिसे हिंदू धर्म…

April 17, 2026

Richest man asia: अब मुकेश अंबानी नहीं ये शख्स हैं एशिया के नंबर-1 अमीर, जानें टॉप-10 लिस्ट कौन-कौन शामिल

Richest man asia:  शेयर बाजार की तेजी ने एक बार फिर भारत के सबसे अमीर…

April 17, 2026

Silver price today 17 april 2026: अक्षय तृतीया से पहले चांदी में उछाल, जानिए आपके शहर का ताजा भाव

Silver price today 17 april 2026:  अक्षय तृतीया से पहले चांदी की कीमतों में तेजी…

April 17, 2026

Gold price today 17 april 2026: गिरावट के बाद सोने में जोरदार उछाल ,MCX से लेकर बाजार तक बढ़े दाम, जानिए नया रेट

Gold price today 17 april 2026: सोने की कीमतों में गिरावट के बाद फिर तेजी…

April 17, 2026

Women reservation: महिला आरक्षण लागू, लेकिन कब मिलेगा हक? संसद में उठे बड़े सवाल

Women reservation: महिला आरक्षण अधिनियम लागू हो गया है, लेकिन इसका लाभ अभी दूर है.…

April 17, 2026