Categories: वायरल

भारत के सबसे रईस धार्मिक गुरुओं का जान लें नाम, संपत्ति के मामले में बिजनेसमैन को भी छोड़ देंगे पीछे

Richest spiritual gurus : भारत एक ऐसा देश है जहाँ लोगों पर आध्यात्म और धर्म का गहरा प्रभाव है। इसका अंदाज़ा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि लाखों-करोड़ों लोग कई गुरुओं का अनुसरण करते हैं। चलिए उन बाबाओं पर एक नजर डाल लेते हैं।

Published by Shubahm Srivastava

India Richest Religious Gurus : भारत एक ऐसा देश है जहाँ लोगों पर आध्यात्म और धर्म का गहरा प्रभाव है। इसका अंदाज़ा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि लाखों-करोड़ों लोग कई गुरुओं का अनुसरण करते हैं। ऐसे कई गुरु हैं जो लोगों को आध्यात्मिक मार्गदर्शन देते हैं। इसके अलावा, इन गुरुओं के पास देश भर में विशाल संगठनों और ट्रस्टों के जरिए अपार संपत्ति भी है।

हैरानी की बात यह है कि इन बाबाओं और गुरुओं के पास इतनी संपत्ति है कि जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आइए एक नजर डालते हैं इनके पास मौजूद कुल संपत्ति पर।

स्वामी नित्यानंद

इस सूची में स्वामी नित्यानंद (Swami Nityananda) का नाम सबसे ऊपर आता है। कुछ रिपोर्टों के अनुसार, वह देश के सबसे अमीर गुरुओं में शामिल हैं और उनकी अनुमानित संपत्ति लगभग 10,000 करोड़ रुपये है। रिपोर्टों की मानें तो नित्यानंद ध्यानपीठम फाउंडेशन के संस्थापक नित्यानंद की संपत्ति की बात करें तो दुनिया भर में मंदिरों, गुरुकुलों और आश्रमों का एक विशाल नेटवर्क फैला हुआ है।

इस संस्था के माध्यम से ही लोगों तक योग, ध्यान और आध्यात्मिक शिक्षा का प्रचार-प्रसार किया जाता है। वैसे, कानूनी विवादों और विवादित बयानों के कारण नित्यानंद हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। इतना कुछ होने के बाद भी उनके अनुयायियों की संख्या और संपत्ति में कोई कमी नहीं आई है।

बाबा रामदेव

प्रसिद्ध योग गुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) संपत्ति के मामले में देश के कई कारोबारियों को भी पीछे छोड़ते दिख रहे हैं। बाबा रामदेव का नाम देश-दुनिया में योग को लोकप्रिय बनाने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, उन्होंने पतंजलि आयुर्वेद के नाम से एक विशाल व्यापारिक साम्राज्य भी खड़ा किया है। माना जाता है कि पतंजलि (Patanjali) की अनुमानित संपत्ति लगभग 1600 करोड़ रुपये है। आपको बता दें कि पतंजलि योगपीठ और दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट की देश भर में कई शाखाएँ हैं।

माता अमृतानंदमयी

माता अमृतानंदमयी (Mata Amritanandamayi), जिन्हें केरल में अम्मा के नाम से जाना जाता है, केरल की एक संत हैं जो अमृतानंदमयी ट्रस्ट की देखरेख करती हैं। ऐसा माना जाता है कि इस ट्रस्ट की संपत्ति लगभग 1,500 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह ट्रस्ट देश-विदेश में स्कूलों, अस्पतालों और सामाजिक कार्यों में योगदान देता है।

गुरमीत राम रहीम सिंह

कई आरोपों के चलते जेल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह (Gurmeet Ram Rahim Singh) के पास भी अकूत संपत्ति है। जेल जाने के बाद भी, राम रहीम देश के सबसे अमीर धार्मिक गुरुओं में से एक हैं। रिपोर्टों के अनुसार, राम रहीम के पास अनुमानित 1,455 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उनके अनुयायियों की बात करें तो वे हरियाणा और पंजाब में बड़ी संख्या में मौजूद हैं।

श्री-श्री रविशंकर

श्री श्री रविशंकर (Shri-Shri Ravishankar) देश-विदेश में बेहद प्रसिद्ध हैं। इसका अंदाज़ा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि दुनिया भर के 150 देशों में उनके 30 करोड़ से ज़्यादा अनुयायी हैं। इसके अलावा, वे कई आयुर्वेदिक दवाओं का भी कारोबार करते हैं। इन सबको देखते हुए, श्री श्री रविशंकर की संपत्ति 1000 करोड़ रुपये से भी ज़्यादा मानी जाती है।

इन मुस्लिम देशों में सबसे ज्यादा पी जाती है शराब, ‘जाम पर जाम’ लगाकर खुदा को नाराज कर रहे ये कट्टर मुसलमान

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

Rajya Sabha Elections 2026 Updates: राज्यसभा की 11 सीटों पर मतदान जारी, NDA या INDIA, जानें किसका पलड़ा भारी

Rajya Sabha Elections 2026 Updates: राज्यसभा की 11 सीटों पर मतदान जारी है. सभी सीटों…

March 16, 2026