Categories: वायरल

‘ताऊ मैं आपकी…’, प्रांजल दहिया को आया गुस्सा, स्टेज पर ही रोक दिया गाना, जानें मामला..!

हरियाणवी गायिका प्रांजल दहिया एक लाइव शो में नाराज होकर बीच में प्रदर्शन रोक दीं, जब एक बुजुर्ग ने आपत्तिजनक व्यवहार किया. सोशल मीडिया पर उनकी प्रतिक्रिया चर्चा में है.

Published by sanskritij jaipuria

हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की ‘क्वीन’ और लाखों दिलों की धड़कन, प्रांजल दहिया इन दिनों एक विवाद के कारण सुर्खियों में हैं. प्रांजल अपने खूबसूरत लुक और शानदार डांस के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में एक लाइव शो के दौरान वो इतनी नाराज हो गईं कि बीच में ही प्रदर्शन रोक दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्रांजल एक बुजुर्ग व्यक्ति को डांटते हुए नजर आ रही हैं.

ये घटना एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान हुई, जहां प्रांजल दहिया अपने सुपरहिट गानों पर परफॉर्म कर रही थीं. दर्शक उनके गानों का आनंद ले रहे थे, लेकिन अचानक कुछ ऐसा हुआ जिसने प्रांजल का मूड खराब कर दिया. बताया जा रहा है कि सामने की पहली पंक्ति में बैठे एक बुजुर्ग व्यक्ति ने कोई आपत्तिजनक इशारा किया या कुछ ऐसा कहा, जिससे प्रांजल नाराज हो गईं.

प्रांजल की प्रतिक्रिया

नाराज होकर प्रांजल ने तुरंत गाना रोक दिया और माइक अपने हाथ में ले लिया. उन्होंने सीधे उस व्यक्ति को संबोधित करते हुए हरियाणवी लहजे में कहा, ‘ताऊ, आप… मैं आपकी बेटी के उम्र की हूं. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उम्र का ख्याल रखना चाहिए और कलाकारों के साथ बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. प्रांजल ने आगे कहा कि वो यहां मनोरंजन के लिए आती हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि किसी को उनके सम्मान के साथ खिलवाड़ करने का हक है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कार्यक्रम को शांति से देखना है तो बैठ जाएं, नहीं तो यहां से चले जाएं.

Related Post

सोशल मीडिया की प्रतिक्रिया

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग दो हिस्सों में बंट गए. हालांकि ज्यादातर लोग प्रांजल के रवैये की तारीफ कर रहे हैं. उनके फैंस कह रहे हैं कि कलाकारों को भी सम्मान के साथ काम करने का अधिकार है. कई लोगों ने लिखा कि प्रांजल ने जो किया बिल्कुल सही था, क्योंकि चुप रहना ऐसे लोगों की हिम्मत बढ़ा देता है.

वर्तमान में, प्रांजल का ये मुखर और स्पष्ट अंदाज सोशल मीडिया और समाचारों में काफी चर्चा में है.

 

sanskritij jaipuria

Recent Posts

What is Raj Panchak: क्या होता है ‘राज पंचक’, जानें तिथी, समय और प्रभाव

What is Raj Panchak: इस साल 'राज पंचक' कब पड़ रहा है और ये क्या…

April 2, 2026

iPhone 18 Pro Leaks: भारत में कितने का मिलेगा iPhone 18 Pro Max,कीमत से लेकर बैटरी तक जानें सबकुछ

iPhone 18 Pro launch soon: Apple का क्रेज लोगों का खत्म नहीं होता है कि…

April 2, 2026

Today Bank Holiday: आज बैंक जाना है? 2 अप्रैल को बैंकिंग सेवाएं चालू हैं या नहीं; RBI कैलेंडर से करें कन्फर्म

Today Bank Holiday: देश के कई हिस्सों में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को…

April 2, 2026

LSG की हार के बाद ऋषभ पंत-संजीव गोयनका में तीखी बहस? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

Sanjiv Goenka-Rishabh Pant: IPL 2026 में LSG को पहले मुकाबले में हार का सामना करना…

April 2, 2026