Categories: वायरल

Video: LPG सिलेंडर में कितनी गैस बची? ये आसान ट्रिक कर देगी सब साफ

LPG Cylinder Level Check Trick: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में गैस सिलेंडर में बची गैस का पता लगाने का बेहद आसान तरीका बताया गया है.

Published by Shubahm Srivastava

LPG Cylinder Gas Check: मिडिल ईस्ट में चल रही जंग और होरमुज़ स्ट्रेट (Strait of Hormuz)में ईरान की तरफ से किए जा रहे हमलों से दुनिया भर के देशों के साथ भारत में भी गैस की कमी का असर दिख रहा है. आम जनता इसको लेकर काफी टेंशन में है.  हर कोई एलपीजी सिलेंडर लेने को चक्कर काट रहा है. इसके अलावा जरूरत पड़ने पर ही इस्तेमाल कर रहा है.

अब सवाल ये उठता है कि सिलेंडर में ये कैसे पता चलाया जा सकता है कि उसमें कितनी गैस बची है. इसी परेशानी का एक आसान समाधान इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लोग काफी उपयोगी मान रहे हैं.

वायरल वीडियो में बताई आसान ट्रिक

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में गैस सिलेंडर में बची गैस का पता लगाने का बेहद आसान तरीका बताया गया है. इस ट्रिक के लिए किसी मशीन या खास उपकरण की जरूरत नहीं होती. सिर्फ एक गीला कपड़ा ही काफी है. वीडियो के अनुसार, सबसे पहले एक कपड़े को पानी में अच्छी तरह भिगो लें और फिर उस गीले कपड़े से पूरे गैस सिलेंडर को पोंछ दें ताकि उसकी सतह पूरी तरह गीली हो जाए. इसके बाद करीब 2 मिनट तक इंतजार करें और फिर सिलेंडर को ध्यान से देखें.

Related Post

A post shared by Ashish Salve (@salve_6717)

ट्रिक के पीछे का वैज्ञानिक कारण

इस ट्रिक के पीछे एक सरल वैज्ञानिक कारण है. एलपीजी गैस ठंडी होती है, इसलिए सिलेंडर का जो हिस्सा गैस से भरा होता है, वहां का तापमान अपेक्षाकृत कम रहता है. इसी वजह से उस हिस्से पर लगा पानी देर से सूखता है. वहीं, जहां गैस नहीं होती, वहां सिलेंडर का तापमान ज्यादा होता है और पानी जल्दी सूख जाता है. इस अंतर को देखकर आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सिलेंडर में कितनी गैस बची हुई है.

लोगों को पसंद आ रहा देसी जुगाड़

यह आसान और सस्ता तरीका लोगों को काफी पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और कई यूजर्स इसे बेहद उपयोगी किचन टिप बता रहे हैं. खास बात यह है कि यह ट्रिक घर बैठे बिना किसी खर्च के अपनाई जा सकती है. वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट salve_6717 पर शेयर किया गया है, जहां से यह तेजी से लोगों तक पहुंचा और अब एक लोकप्रिय देसी जुगाड़ बन चुका है.

Kerala Viral Video: धर्म से ऊपर इंसानियत! रोज़ा खोलने से पहले गणेश स्तुति गाकर बच्चे ने जीता दिल; Video

Shubahm Srivastava

Recent Posts

Hindu-nav-varsh-2026: हिंदू नव वर्ष पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत, कुछ को रहना होगा सतर्क

Hindu nav varsh 2026: हिंदू नव वर्ष 2026 कुछ राशियों के लिए भाग्यशाली साबित होगा,…

March 18, 2026

आपके परिवार के लिए बेस्ट SUV कौन? स्कोडा कुशाक या रेनो डस्टर, जानें कौन सी बेहतर?

Skoda Kushaq facelift vs Renault Duster: 2026 की स्कोडा कुशाक शहरी, प्रीमियम और परफॉर्मेंट ड्राइव…

March 18, 2026

Uttarakhand News: उत्तराखंड की हेमा भाट ने सेना में हासिल किया बड़ा मुकाम, लेफ्टिनेंट कर्नल बन बढ़ाया प्रदेश का मान

Uttarakhand News: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की बेटी हेमा भाट को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल…

March 18, 2026

IPL 2026: हैदराबाद ने बदला अपना कप्तान, पैट कमिंस की जगह इस भारतीय को मिली जिम्मेदारी; जानें क्या है वजह

IPL 2026 Ishan Kishan: भारतीय टीम में वापसी के बाद से ईशान ज़बरदस्त फ़ॉर्म में…

March 18, 2026

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताए कैबिनेट के 4 बड़े फैसले: 34,000 एकड़ में पार्क, 7.25 लाख किसानों को लाभ, जानें सबकुछ

Union Cabinet Decisions 2026: केंद्रीय कैबिनेट ने औद्योगिक विकास,4-लेन सड़क और हाइड्रो पावर से जुड़े…

March 18, 2026

Dubai Tensions: जंग से दुबई के टूरिज्म की कमर टूटी…. तट सूने, लग्जरी होटल्स की बुकिंग में भारी गिरावट

Dubai Tensions: मध्य-पूर्व में बढ़ते संघर्ष और हमलों के कारण दुबई का पर्यटन उद्योग गंभीर…

March 18, 2026