LPG Cylinder Gas Check: मिडिल ईस्ट में चल रही जंग और होरमुज़ स्ट्रेट (Strait of Hormuz)में ईरान की तरफ से किए जा रहे हमलों से दुनिया भर के देशों के साथ भारत में भी गैस की कमी का असर दिख रहा है. आम जनता इसको लेकर काफी टेंशन में है. हर कोई एलपीजी सिलेंडर लेने को चक्कर काट रहा है. इसके अलावा जरूरत पड़ने पर ही इस्तेमाल कर रहा है.
अब सवाल ये उठता है कि सिलेंडर में ये कैसे पता चलाया जा सकता है कि उसमें कितनी गैस बची है. इसी परेशानी का एक आसान समाधान इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लोग काफी उपयोगी मान रहे हैं.
वायरल वीडियो में बताई आसान ट्रिक
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में गैस सिलेंडर में बची गैस का पता लगाने का बेहद आसान तरीका बताया गया है. इस ट्रिक के लिए किसी मशीन या खास उपकरण की जरूरत नहीं होती. सिर्फ एक गीला कपड़ा ही काफी है. वीडियो के अनुसार, सबसे पहले एक कपड़े को पानी में अच्छी तरह भिगो लें और फिर उस गीले कपड़े से पूरे गैस सिलेंडर को पोंछ दें ताकि उसकी सतह पूरी तरह गीली हो जाए. इसके बाद करीब 2 मिनट तक इंतजार करें और फिर सिलेंडर को ध्यान से देखें.
ट्रिक के पीछे का वैज्ञानिक कारण
इस ट्रिक के पीछे एक सरल वैज्ञानिक कारण है. एलपीजी गैस ठंडी होती है, इसलिए सिलेंडर का जो हिस्सा गैस से भरा होता है, वहां का तापमान अपेक्षाकृत कम रहता है. इसी वजह से उस हिस्से पर लगा पानी देर से सूखता है. वहीं, जहां गैस नहीं होती, वहां सिलेंडर का तापमान ज्यादा होता है और पानी जल्दी सूख जाता है. इस अंतर को देखकर आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सिलेंडर में कितनी गैस बची हुई है.
लोगों को पसंद आ रहा देसी जुगाड़
यह आसान और सस्ता तरीका लोगों को काफी पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और कई यूजर्स इसे बेहद उपयोगी किचन टिप बता रहे हैं. खास बात यह है कि यह ट्रिक घर बैठे बिना किसी खर्च के अपनाई जा सकती है. वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट salve_6717 पर शेयर किया गया है, जहां से यह तेजी से लोगों तक पहुंचा और अब एक लोकप्रिय देसी जुगाड़ बन चुका है.