Categories: वायरल

पहले मोची, अब व्हीलचेयर पर Zomato डिलीवरी हीरो, ऐसा जज़्बा देखा नहीं होगा; लोग कर रहे सलाम

Wheelchair Delivery Boy: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो हर किसी को इमोशनल कर रहा है. यह नोएडा के एक सोसायटी का है. जहां एक डिलीवरी बॉय सामान पहुंचाने आता है. लेकिन यह डिलीवरी बॉय कोई आम नहीं, बल्कि खास है.

Published by Mohammad Nematullah

Wheelchair Delivery Boy: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो हर किसी को इमोशनल कर रहा है. यह नोएडा के एक सोसायटी का है. जहां एक डिलीवरी बॉय सामान पहुंचाने आता है. लेकिन यह डिलीवरी बॉय कोई आम नहीं, बल्कि खास है. वह दिव्यांग है और व्हीलचेयर पर लोगों को सामान पहुंचाता है.

क्या इतनी हिम्मत?

वीडियो में युवक पहले अपना परिचय बबलू के रूप में देता है और कहता है कि वह ज़ोमैटो के लिए काम करता है. फिर मुस्कुराते हुए कहता है कि वह दिन में तीन से चार डिलीवरी करता है, जिससे उसे लगभग 300 से 350 रुपये प्रतिदिन की कमाई होती है. वह पिछले 2 महीने से यह काम कर रहा है. उसकी आवाज में उसका आत्मविश्वास साफ झलकता है. वह अपनी मेहनत को अपनी ताकत मानता है.

Viral Video: कस्टमर ने सेलिब्रेट किया डिलीवरी बॉय का बर्थडे, नजारा देख भावुक हुआ एजेंट

पहले मोची का काम करता

युवक ने बताया कि वह पहले मोची का काम करता था, लेकिन उस काम से उसे पर्याप्त कमाई नहीं हो रही थी. इसलिए उसने एक नया रास्ता चुना और डिलीवरी बॉय के रूप में काम करना शुरू कर दिया है. अब वह ज़ोमैटो के लिए डिलीवरी करता है और अपनी मेहनत से गुज़ारा करता है.

Related Post

A post shared by PARIN BHAVSAR (@toprjparin)

एक कहानी जो लोगों को प्रेरणा देती 

वीडियो देखने वाले लोग इस नौजवान के जज़्बे की तारीफ कर रहे है. कई यूजर्स का कहना है कि सच्चा हीरो वो होता है जो मुश्किल हालात में हार नहीं मानता है. जहां कई लोग छोटी-छोटी दिक्कतों में टूट जाते हैं, वहीं यह नौजवान आगे बढ़ रहा है, अपनी व्हीलचेयर को मजबूरी नहीं, बल्कि अपनी ताकत बना रहा है.

20 साल से हार रहे चुनाव, फिर भी हौसले बुलंद! अब इसी सीट से NDA-महागठबंधन को टक्कर देंगे सिलेंडर डिलीवरी बॉय छोटेलाल

हिम्मत से बड़ी कोई ताकत नहीं

यह कहानी सिर्फ़ एक डिलीवरी बॉय की नहीं है, बल्कि उस हिम्मत की है जो इंसान को हर चुनौती से पार पाना सिखाती है. शारीरिक कमियां हो सकती हैं, लेकिन अगर इरादा मजबूत हो, तो कोई भी रास्ता मुश्किल नहीं होता है. नोएडा की उस सोसायटी में सामान पहुंचाने आया यह नौजवान लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन गया है.

Mohammad Nematullah

Recent Posts

ट्रेन में ही किचन! महिला का कारनामा देख लोग हैरान, अनोखे अंदाज में चाय बनाई, VIDEO वायरल

Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक…

March 1, 2026

फ्रिज में क्या रखें कहां? गलत शेल्फ से बढ़ता है फूड वेस्टेज! जानें क्या है सही तरीका

Fridge Organization Tips: फ्रिज का ऊपरी हिस्सा सबसे ज्यादा स्थिर तापमान वाला होता है. यहां…

March 1, 2026

Ancient Indian Birth Control: क्या 2000 साल पहले भी था भारत में बर्थ कंट्रोल? वायरल वीडियो ने छेड़ी बहस

Arthashastra healthcare practices: क्लिप पुराने ग्रंथों और तरीकों के बारे में बात करती है. इससे…

March 1, 2026

Bihar News: कौन हैं भोजपुरी सिंगर रौशन रोही जिनके कार्यक्रम मे चल गई गोली; पत्रकार समेत 3 लोग घायल

Bihar News: बिहार के नालंदा में गोलीबारी हुई है. भोजपुरी सिंगर रोशन रोही होली से…

March 1, 2026

शादी की दावत में दिव्यांग पति को खाना खिलाती महिला, पत्नी का वीडियो देख भर आई लोगों की आंखें- VIDEO

Viral Video: हर दिन सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होता रहता है.…

March 1, 2026