Home > वायरल > Barabanki wedding drama: बाराबंकी शादी में जयमाला पर दूल्हे ने दुल्हन को मारी लात,बाराती और घरातियों में चले लात-घूंसे

Barabanki wedding drama: बाराबंकी शादी में जयमाला पर दूल्हे ने दुल्हन को मारी लात,बाराती और घरातियों में चले लात-घूंसे

बाराबंकी के रामनगर इलाके में शादी का जश्न हिंसक विवाद में बदल गया. जयमाला के दौरान स्टेज पर दुल्हन के साथ सेल्फी लेने को लेकर दूल्हा भड़क गया और गुस्से में दुल्हन को लात मार दी. इसके बाद दुल्हन के पिता की भी पिटाई हुई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. लाठी-डंडे और कुर्सियों का इस्तेमाल करते हुए झगड़ा हुआ. पुलिस मौके पर पहुंची और हालात काबू में किए.

By: Ranjana Sharma | Last Updated: February 22, 2026 11:50:54 AM IST



Barabanki wedding drama: बाराबंकी के रामनगर इलाके में एक शादी का जश्न हिंसक विवाद में बदल गया. जयमाला के दौरान स्टेज पर दुल्हन के साथ सेल्फी लेने को लेकर दूल्हा भड़क गया और गुस्से में दुल्हन को लात मार दी. इसके बाद दूल्हे ने दुल्हन के पिता की भी पिटाई कर दी. घटना के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे व कुर्सियां चलने लगीं. पुलिस मौके पर पहुंचकर हालात को काबू पाया. 

जयमाला के दौरान हुआ झगड़ा

पुलिस के अनुसार गणेशपुर निवासी शत्रुघ्न, जो पेशे से मूर्तिकार हैं, ने अपनी बेटी निशा की शादी बहराइच जिले के मुराइनपुरवा निवासी विशाल से तय की थी. शुक्रवार की रात बारात धूमधाम के साथ पहुंची. द्वार पूजा के बाद जयमाला के लिए दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर आए. जयमाला के दौरान फोटो और सेल्फी लेने के लिए स्टेज पर काफी भीड़ जुट गई. दूल्हा विशाल बार-बार लोगों को हटाने और सेल्फी रोकने की कोशिश करता रहा, लेकिन भीड़ ने सुनवाई नहीं की. इसी बीच दूल्हा आपा खो बैठा और दुल्हन को लात मार दी. यह देख माहौल गरमा गया और दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई. विवाह स्थल पर अफरातफरी मच गई, कई कुर्सियां टूट गईं.

दुल्हन ने शादी से किया इंकार 

इस घटना से आहत होकर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया था. लड़की पक्ष ने आरोप लगाया कि दूल्हा उस समय नशे में था. हालांकि देर रात दोनों पक्षों में बातचीत हुई और नुकसान की भरपाई का आश्वासन मिलने के बाद शेष रस्में पूरी की गईं. अंततः बेटी की विदाई भी कराई गई.

पुलिस की कार्रवाई

सीओ गरिमा पंत ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों पक्षों के बीच सुलह कराई गई और किसी ने भी लिखित शिकायत नहीं दी. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.

Advertisement