Categories: वायरल

मुगल बादशाह का जन्मदिन होता था खास, हरम की औरतें करती थीं कुछ ऐसा!

Mughal Era Celebrations: बादशाह के दिन को खास बनाने की जिम्मेदारी दरबार के लोगों के साथ हरम की औरतों पर होती थी. हरम की औरतें नाच-गाने से लेकर बादशाह और उनके मेहमानों का हर तरह से मनोरंजन करती थीं.

Published by Prachi Tandon

Mughal Harem Dark Secrets: इतिहास के पन्ने जब-जब पलटे जाते हैं तब-तब मुगल साम्राज्य और उसकी शान और शौकत के चर्चे होते हैं. मुगलों के किलों औऱ हरम के किस्से तो हर दिन ही सुनने को मिलते हैं. लेकिन, मुगलों की असली शान के बारे में उनके उत्सव और जन्मदिन बताते हैं. जी हां, मुगल बादशाह अपना और शहजादों का जन्मदिन किसी पर्व से कम नहीं मनाते थे. देश-विदेश से महंगे तोहफे और जेवर तो आते ही थे, साथ ही मेहमानों का तांता लग जाता था और कई दिनों तक मनोरंजन कार्यक्रम चलते थे. 

मुगल बादशाह कैसे मनाते थे जन्मदिन?

कई इतिहासकारों ने मुगलों की शान के बारे में अपनी किताबों में बताया है, जिनमें से एक इतिहासकार किशोरी शरण लाल भी रहे हैं. उन्होंने अपनी किताब The Mughal Harem में जिक्र किया है कि मुगल बादशाह का उनके जन्मदिन पर वजन और लंबाई नापी जाती थी. इसके बाद वजन के अनुसार दान किया जाता था.

अंग्रेज लेखक एडवर्ड टेरी ने भी मुगल बादशाह के जन्मदिन के बारे में लिखा है. उनका कहना है कि जहांगीर का हर साल वजन लिया जाता था और उसके हकीम उसका हिसाब रखते थे. जिससे उसकी शारीरिक स्थिति का अंदाजा लगाया जा सके. वहीं, एक अन्य इतिहासकार सर थॉमस ने लिखा है और बताया है कि वह बादशाह के वजन समारोह में गया था. वहां उन्हें एक बगीचे में ले जाया गया, तराजू तैयार किया गया.

Related Post

बादशाह को सोने-जेवरों में जाता था तौला!

वहां मुहरें, सोनी की भारी-भरकम जंजीरें और कई सामान थे. सभी लोग कालीन पर बैठे थे और महिलाएं पर्दे के पीछे से नजारा देख रही थीं. बादशाह को पहले सोने और जेवरों से तौला गया, फिर महंगे कपड़ों से और आखिरी में आटा, मक्खन अनाज से तौला जाता गया था. 

हरम की औरतें करती थीं मनोरंजन!

सर थॉमस ने अपनी किताब में यह भी लिखा है कि मुगल अक्सर ही ऐसी उत्सव मनाया करते थे. जहां संगीत, नृत्य और मनोरंजन हुआ करता था. साथ ही उन्होंने अपना एक अनुभव भी बताया था जिसमें उन्होंने कहा था, उन्होंने नूरजहां बेगम के महल में एक दावत रखी थी. जहां अमीर और दरबार के लोगों को बुलाया गया था. यहां शराब और भूने मांस के साथ महिलाओं को बुलाया गया था और रात तक समय बिताकर आनंद लिया था.

Prachi Tandon
Published by Prachi Tandon

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026