Anushka-Virat Viral Video: सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाला कपल एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है. जी हाँ! हम बात कर रहे हैं अनुष्का और विराट की. दरअसल, अनुष्का शर्मा मंगलवार, 16 दिसंबर को अपने पति विराट कोहली के साथ वृंदावन पहुंचीं, जहां उन्होंने काली कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया. यह तीसरी बार था जब अनुष्का और विराट प्रेमानंद जी महाराज से मिले थे. लेकिन, प्रेमानंद महराज के पास जाने वाले वीडियो से ज्यादा उनका एयरपोर्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख आप हैरान रह जाएंगे. खबरों के मुताबिक, प्रेमानंद जी महाराज से मिलने के बाद और मुंबई लौटने से पहले, एयरपोर्ट पर एक दिव्यांग फैन ने कोहली के साथ फोटो खिंचवाने की रिक्वेस्ट की, लेकिन कोहली और अनुष्का दोनों ने उस फैन को नज़रअंदाज़ कर दिया. इसी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वीडियो वायरल
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने दिव्यांग फैन की तरफ देखा भी नहीं, और वो बस अपनी कार की तरफ चले गए, और फैन उन्हें जाते हुए देखता रह गया. अनुष्का और विराट का यह बर्ताव यूज़र्स को पसंद नहीं आया, जिन्होंने कपल की आलोचना की. उन्होंने कमेंट किया कि अगर वे ऐसा ही बर्ताव करने वाले थे, तो प्रेम आनंद जी महाराज के पास जाने का कोई मतलब नहीं था.
What an arrogant behaviour from Virat Kohli. pic.twitter.com/iRkGa5PbXH
— Kolly Censor (@KollyCensor) December 16, 2025
ट्रोलिंग का करना पड़ा सामना
अनुष्का और विराट के प्रेमानंद जी महाराज से मिलने के वीडियो के अलावा, उनका एक फैन को नजरअंदाज करने का का और वीडियो भी वायरल हो रहा है, और यूज़र्स इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूज़र ने लिखा, आध्यात्मिक यात्रा पर जाओ, लेकिन दिव्यांग फैंस के साथ बदतमीज़ी से पेश आओ.” एक और यूज़र ने कमेंट किया, “बहुत ही घटिया बर्ताव. आध्यात्मिकता और विनम्रता का यही हाल हो गया है.
PPF या FD! किसे चुनना बेहतर? यहां मिलगा निवेशकों को सबसे कठिन सवाल का जवाब