Home > वीडियो > क्या सच में रिलेशनशिप में हैं Niharika और Saurabh? वायरल वीडियो में दोनों की नजदीकियों ने उठाए सोशल मीडिया पर सवाल!

क्या सच में रिलेशनशिप में हैं Niharika और Saurabh? वायरल वीडियो में दोनों की नजदीकियों ने उठाए सोशल मीडिया पर सवाल!

Viral Song 2026: जबसे निहारिका तिवारी और सौरभ बेदी का गाना 'Sheesha' इंटरनेट पर सबसे ज्यादा वायरल हुआ है तबसे ही लोग बस इन्हीं दोनों की चर्चा करते दिख रहे हैं, गाने के रिलीज होते ही रातों-रात वायरल हो गया, इस गाने से ज्यादा चर्चा निहारिका और सौरभ की हो रही है, लोगों का कहना है कि दोनों की जोड़ी गाने के अलावा भी किसी रोमियो और जूलियट से कम नहीं है...

By: Sumaira Khan | Published: March 25, 2026 9:10:57 AM IST

Viral Song 2026: इन दिनों सोशल मीडिया पर अगर किसी एक जोड़ी की वायरल होने की बात करें तो वो हैं निहारिका तिवारी और सौरभ बेदी, जबसे दोनों का गाना ‘Sheesha’ इंटरनेट पर सबसे ज्यादा वायरल हुआ है तबसे ही लोग बस इन्हीं दोनों की चर्चा करते दिख रहे हैं, गाने के रिलीज होते ही रातों-रात वायरल हो गया, लेकिन आपको यह भी बता दें कि इस गाने से ज्यादा चर्चा निहारिका और सौरभ की हो रही है, लोगों का कहना है कि दोनों की जोड़ी गाने के अलावा भी किसी रोमियो और जूलियट से कम नहीं है. 

इतना ही नहीं लोग उनकी ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री के इस हद तक दीवाने हो रहे हैं कि उन्हें प्यार से राजमा चावल और तीखी मिर्ची बुला रहे हैं, क्योंकि लोगों का कहना है कि निहारिका बिल्कुल चटपटी और मिर्च की तरह तीखी हैं, वहीं सौरभ दोनों के बीच में एक शांत और समझदार सुभाव के इंसान हैं, फिलहाल सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है, जिसमें दोनों ही एक खास इवेंट में स्टेज पर एक दूसरे के साथ मौज-मस्ती करते दिख रहे हैं. 

संबंधित खबरें

Advertisement