Viral Video: गोलगप्पे के लिए ऐसा मुंह खुला की बंद ही नहीं हुआ… दर्द से परेशान महिला, डॉक्टर को भी लगा झटका

Viral Video: अगर आप गोलगप्पा लवर है तो ये खबर आपके लिए है. हाल ही में एक महिला के साथ गोलगप्पा खाते हुए कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद हर कोई दंग रह गया है. आइए जानते हैं पूरा मामला-

Published by sanskritij jaipuria

Viral News: अक्सर लोगों को गोलगप्पा खाना काफी पसंद होता है. उसका चटपटा स्वाद लोगों को अपनी ओर खीचंता है. हाल ही में यूपी के औरैया जिले में एक महिला का सिर्फ एक बड़ा सा गोलगप्पा मुंह में डालने की कोशिश करना इतना भारी पड़ गया कि उनका जबड़ा ही डिस्लोकेट हो गया. अब वो मुंह ठीक से बंद नहीं कर पा रही हैं. ये घटना दिबियापुर थाना क्षेत्र के गौरीकिशनपुर ककोर की रहने वाली इंककला देवी (लगभग 50 वर्ष) के साथ हुई.

इंककला देवी अपने परिवार के साथ अपनी भतीज और बहू की डिलीवरी के लिए औरैया जिला अस्पताल के पास रुकी थीं. सुबह बच्चों ने गोलगप्पे खाने की इच्छा जताई. परिवार गोलगप्पे के ठेले पर पहुंचा और इंककला देवी ने एक बड़ा सा बतासा उठाया. जब उन्होंने मुंह खोला, तो बतासा आधा अंदर और आधा बाहर ही रह गया. मुंह बंद करने की कई कोशिशों के बावजूद जबड़ा लॉक हो गया.

परिजनों की प्रतिक्रिया

महिला की रिश्तेदार सावित्री देवी ने बताया, “बस एक झटके में ऐसा हुआ..पहले तो हम सोच रहे थे कि यह मजाक है, लेकिन फिर दीदी दर्द से रोने लगीं और मुंह बंद नहीं हो रहा था. हम तुरंत अस्पताल भागे.”

डॉक्टर भी रह गए हैरान

जिला अस्पताल में ड्यूटी कर रहे डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि मरीज का जबड़ा पूरी तरह डिस्लोकेट हो चुका था. डॉक्टरों ने कई बार मैनुअल रिडक्शन की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके बाद महिला को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर किया गया. डॉ. कुमार ने कहा, “ऐसे केस मैंने पहले कभी नहीं देखे.”

Related Post

डॉक्टरों की सलाह

डॉक्टरों ने लोगों से चेतावनी भी दी है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों के जबड़े में पहले से दर्द रहता है या मुंह पूरी तरह नहीं खुलता, उन्हें अचानक बड़े आकार का भोजन या जबरदस्ती मुंह खोलने से बचना चाहिए. भोजन आराम से और धीरे-धीरे करना चाहिए.

वर्तमान स्थिति

इस घटना के बाद परिजन दहशत में हैं. इंककला देवी अब भी ठीक से मुंह बंद नहीं कर पा रही हैं और लगातार दर्द की शिकायत कर रही हैं. डॉक्टरों का कहना है कि अचानक बड़े आकार के खाद्य पदार्थ खाने से या मुंह तेजी से खोलने पर जबड़ा डिस्लोकेट होने का खतरा बढ़ जाता है.

महिला को अब उच्च चिकित्सा सुविधा वाले अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गोलगप्पा ठेले के संचालक भी इस घटना से घबराए हुए हैं. स्थानीय लोग इसे अब तक की सबसे अनोखी घटना मान रहे हैं.

 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026