Ghaziabad: 50 हजार का इनामी बलराम ठाकुर मुठभेड़ में ढेर, अनिल दुजाना गैंग का था सक्रिय सदस्य, 2 दिन पहले मांगी थी रंगदारी

गाजियाबाद में क्राइम ब्रांच और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी बलराम ठाकुर को एनकाउंटर में मार गिराया गया. पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले ही उसने शहर के कारोबारियों से लाखों रुपये की रंगदारी मांगी थी.

Published by Mohammad Nematullah

Ghaziabad News: गाजियाबाद में शनिवार शाम पुलिस और कुख्यात अपराधी बलराम ठाकुर के बीच हुई मुठभेड़ ने पूरे क्षेत्र में हलचल मचा दी. बलराम, जो अनिल दुजाना गैंग का अहम सदस्य माना जाता था जिस पर 50 हज़ार रुपये का इनाम घोषित था और उस पर हत्या, लूट, डकैती और रंगदारी सहित तीन दर्जन से ज़्यादा गंभीर मामले दर्ज थे. पुलिस के अनुसार बलराम बीते कुछ दिनों से लगातार कारोबारियों को धमकाकर मोटी रकम वसूलने की कोशिश कर रहा था. हाल ही में उसने दो अलग-अलग व्यापारियों से लगभग 75 लाख रुपये की मांग की थी. शिकायतों के आधार पर सर्विलांस टीम उसकी लोकेशन पर नज़र रख रही थी.

25 राउंड फायरिंग

शुक्रवार शाम वेब सिटी थाना क्षेत्र में बलराम को पकड़ने गई पुलिस को देखते ही उसने गोलियां चलानी शुरू कर दीं. करीब 25 राउंड फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में वे गंभीर रूप से घायल हुआ. उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटनास्थल से हथियार और कई कारतूस बरामद किए गए हैं. बुलेटप्रूफ जैकेट भी बरामद हुई है.

Related Post

वरिष्ठ अफसर मौके पर पहुंचे

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बलराम लंबे समय से फरार था और दिल्ली-एनसीआर से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक अपराध की कई वारदातों में वांछित था. दुजाना गैंग की गतिविधियों को कमज़ोर करने के लिए ये कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है. स्थानीय व्यापारियों ने राहत की सांस ली है. उनका कहना है कि शहर में लगातार रंगदारी और धमकी की घटनाएं बढ़ रही थीं. पुलिस की ये कार्रवाई अपराधियों के लिए सख्त संदेश है कि कानून से बचना नामुमकिन है. अधिकारियों का कहना है कि गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों पर निगरानी जारी रहेगी और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा. गाजियाबाद पुलिस ने आम नागरिकों और व्यापारियों को आश्वस्त किया है कि शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाए जाते रहेंगे.

IND vs PAK: कप्तान सूर्या करेंगे बड़े बदलाव, 2 खिलाड़ियों की होगी एंट्री, ये हो सकती है भारत-पाकिस्तान की प्लेइंग 11

Mohammad Nematullah

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026