क्रूरता की ये कहानी पढ़कर रूह कांप जाएगी आपकी, हत्याकांड में हैवानियत की सारी हदें पार

उत्तर प्रदेश के कन्नौज से एक दिल दहला (Heartbreaking)देने वाला मामला सामने आया है. जहां, एक महिला की हत्याकांड में हैवानियत की सारी हदें पार हो गई है.

Published by DARSHNA DEEP

Kannauj Crime News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक महिला की क्रूरता पूर्ण हत्या ने पूरे शहर को दलाकर रख दिया है. घटना कुतलूपुर मकरंदनगर मोहल्ले की है. जहां, टाइल्स मिस्त्री और उसके दामाद ने लूटपाट के बाद एक महिला की निर्मम हत्या कर दी. आरोपियों की पहचान जसवंत सिंह और उसके दामाद सूरज कश्यप के रूप में हुई है. 

कब और कैसे हुई पूरी वारदात

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी तीन महीने से मृतक महिला सुनीता श्रीवास्तव के घर पर टाइल्स लगाने का काम कर रहे थे. वारदात वाले दिन, दोनों आरोपियों ने सुनीता और उनकी बेटी कोमल को बंधक बना लिया. लूट की घटना का विरोध करने पर दोनों ने सुनीता के साथ मारपीट की. वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपियों ने पहले सुनीता के हाथ-पैर बांधे और फिर उनके मुंह में सीमेंट-कंक्रीट का मसाला भर दिया और आखिर में हथौड़े से सिर पर कई वार किए. जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. 

बेटी ने बाल-बाल बचाई अपनी जान

वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार होने में काबयाब रहे. लेकिन, उनकी बेटी कोमल किसी तरह अपने हाथ-पैर खोलकर पड़ोसी की छत पर कूदने में सफल रही. पड़ोसी तुरंत सुनीता को अस्पताल ले गए, जहां, डॉक्टरों ने उन्हें इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया. 

घटना के बाद से लोगों में आक्रोश

इस पूरे घटनाक्रम के बाद से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. पोस्टमार्टम के बाद शव के घर पहुंचने पर दोनों बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है. रिश्तेदारों ने बताया कि पांच साल पहले ही पिता की मृत्यु हो चुकी थी. 

Related Post

पुलिस की टीम ने पांच टीमें की गठित

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में सज्ञान लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया है. इतना ही नहीं, पुलिस की टीम ने दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है. इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे कानपुर रेंज के डीआईजी हरीश चंदर ने खुद घटनास्थल का दौरा कर पीड़ित बेटियों से बातचीत की है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी जसवंत सिंह  बलरामपुर का रहने वाला है और उसका दामाद सूरज कश्यप उन्नाव का रहने वाला है. हालांकि, पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है. 

समाज कल्याण मंत्री ने की पीड़ित परिवार से बात

इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सदर विधायक और समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर जल्द ही न्याय देने का आश्नवासन दिया है. इतना ही नहीं, उन्होंने दोनों बेटियों की सुरक्षा के लिए गनर उपलब्ध कराने का भी वादा किया है.

दामाद-ससुर है हत्यारोपी जसवंत और सूरज

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक सुनीता श्रीवास्तव के मकान में ये दोनों आरोपी पिछले तीन महीने से टायल्स-पत्थर लगाने का काम कर रहे थे. हत्यारोपी जसवंत सिंह और सूरज कश्यप आपस में ससुर और दामाद हैं. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026