कहीं आप मिलावट वाला घी का इस्तेमाल तो नहीं करते हैं ? हो जाएं सावधान !

नकली घी (Fake Ghee) बेचने वालों से आप ज़रा सावधान (Alert) हो जाएं. क्योंकि अब इन नकली घी बेचने वालों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम (Food Safety Department) ने शिकंजा कसा है.

Published by DARSHNA DEEP

Fake Ghee Exposed: देशभर में मिलावटखोरों का आतंक लगातार जारी है. त्योहारों के आते ही ये मिलावटखोर तेजी से सक्रिय हो जाते हैं. ऐसा ही एक ताजा मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से सामने आया है, जहां नकली देसी घी बेचने का बड़ी मामला सामने आया है. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर नकली घी को पूरी तरह से जब्त कर लिया है. 

नकली ‘मधुसूदन’ घी को जब्त

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यह घटना वैशाली इलाके की है, जहां खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नकली घी बनाने वाले का भंडाफोड़ किया है. सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग (Food Safety Department) ने छापेमारी कर मधुसूदन (Madhusudhan) ब्रांड की पैकिंग में बेचे जा रहे भारी मात्रा में नकली घी को जब्त कर दो भाइयों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. 

शिकायत पर हुई छापेमारी

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि नकली घी बेचे जाने की शिकायत स्वयं मधुसूदन कंपनी के अधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा विभाग में दर्ज कराई थी. जिसके बाद शिकायत के आधार पर, विभाग की टीम ने कौशांबी थाना पुलिस के साथ मिलकर वैशाली स्थित ‘लक्ष्मी जनरल स्टोर’ और उसकी दूसरी ब्रांच पर छापेमारी कर नकली घी बनाने वालों का पर्दाफाश किया है. 

Related Post

भारी मात्रा में नकली घी जब्त

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान दोनों स्टोर पर मधुसूदन ब्रांड के नाम पर बेचा जा रहा नकली देसी घी को भारी मात्रा में बरामद किया है. इस दौरान पूछताछ में दुकानदार घी से संबंधित किसी तरह का कोई वैध बिल प्रस्तुत नहीं कर पाए. फिलहाल, दोनों आरोपियों से पुलिस की टीम पूछताछ करने में जुटी हुई है. 

सस्ते में खरीदकर असली बताकर बेचा

पूछताछ करने पर दोनों भाइयों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि सप्लायर से सस्ते दामों पर खरीदते थे और ग्राहकों को इसे असली घी बताकर बेचने का काम किया करते थे. ताकी उन्हें इसका भारी मुनाफा मिल सके. 

एक बार घी खरीदने से पहले आप सही घी खरीद रहें हैं या फिर नहीं इसके बारे में अच्छे से जांच कर लें. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026

Badshah Tatiri Song Controversy: मुश्किल में फंसे रैपर बादशाह! विवादों में हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’; राज्य महिला आयोग ने किया तलब

Badshah Tatiri Song Controversy: बॉलीवुड रैपर बादशाह हरियाणवी लोकगीत 'टटीरी' को अपने अंदाज में गाने…

March 6, 2026

Seasonal Affective Disorder: क्या बदलता मौसम कर रहा है आपका दिमाग खराब, मनोचिकित्सक ने बताए इसके कारण और लक्षण

Seasonal Affective Disorder:  सर्दियों से गर्मियों की ओर बढ़ते बसंत के मौसम में कई लोगों…

March 6, 2026

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026