दीपावली पर आखिर क्यों माता-पिता ने कर ली आत्महत्या? अब दहाड़े मार रो रहे अनाथ हुए 4 बच्चे

उत्तर प्रदेश के नवाबगंज (Nawabganj) इलाके के कानी बगिया मुहल्ला से बेहद ही दर्द भरा मामला सामने आया है.जहां मां-बाप (Mother and Father) के जाने के बाद चार बच्चे अनाथ (Orphan) हो गए हैं. पूरे इलाके में मातम का माहौल (Atmosphere of mourning) छाया हुआ है.

Published by DARSHNA DEEP

Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश के नवाबगंज इलाके के कानी बगिया मुहल्ला में दीपावली के शुभ अवसर पर एक बेहद ही दुखद घटना सामने आई है, जहां एक दंपत्ति ने आत्महत्या कर ली, जिससे उनके चार बच्चे अब अनाथ हो गए हैं. आखिर क्या है आत्महत्या करने की पीछे की वजह, जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर. 

पत्नी ने की आखिर क्यों की आत्महत्या:

32 साल के राकेश कानी बगिया मुहल्ला के रहने वाले निवासी का सोमवार दोपहर उनकी 27 साल की पत्नी रेखा से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था.  इस विवाद से तंग होकर रेखा ने दोपहर करीब ढाई बजे घर के अंदर झज्जे में लगे छल्ले में फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया. 

अंतिम संस्कार के दिन पति ने भी दी जान:

रेखा की आत्महत्या की खबर सुनने के बाद भाई माधव और पिता संतराम मौके पर पहुंच गए. अगले ही दिन, मंगलवार को जब रेखा का अंतिम संस्कार होने वाला था, उसी समय पति राकेश ने भी घर के अंदर उसी छल्ले में फांसी का फंदा लगातार अपनी भी जान दे दी. 

Related Post

बच्चों के बयान से कहानी में आया नया मोड़:

माता-पिता की मौत से 12 साल का सौरभ, 10 साल का विवेक, 8 साल का विजय और डेढ़ साल का ओम अब अनाथ हो गए हैं. माता-पिता के जाने के बाद से उनका रो-रोकर बुरा हाल हो चुका है. बड़े बेटे सौरभ ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके मम्मी-पापा के बीच रोजाना लड़ाई होती थी, जिसकी वजह से मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. 

बड़े बेटे सौरभ ने क्या किया चौंकाने वाला खुलासा:

बड़े बेटे सौरभ ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए काह कि मम्मी की मौत के बाद जब मामा और नाना घर आए, तो उन्होंने पिताजी के साथ मारपीट की. इसी हरकत के परेशान होकर पापा ने भी सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इसके अलावा बच्चों ने यह भी बताया कि झगड़ा इसलिए हुआ क्योंकि नाना और मामा सारा जेवर अपने साथ लेकर जाने की कोशिश कर रहे थे. 

थानाध्यक्ष ने पूरे घटनाक्रम पर क्या दी जानकारी:

थानाध्यक्ष रमाशंकर यादव ने इस पूरे घटनाक्रम पर जानकारी देते हुए बताया कि मृतक युवक के भाई अरविंद की शिकायत पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. इस घटना से पूरे परिवार और इलाके में मातम का माहौल छाया हुआ है. प्रशासन ने बच्चों को रिश्तेदारों की देखरेख में रखा है और उन्हें हर संभव मदद देने का भी आश्वासन दिया है. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026