UP News: आगरा पहुंचे अखिलेश यादव, बीजेपी सरकार पर बोला करारा हमला

UP News: आगरा पहुंचे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, बीजेपी सरकार पर बोला करारा हमला, चीन से सावधान, अमेरिका से रिश्ते मजबूत करने की बात कही

Published by Swarnim Suprakash

आगरा से मयंक त्यागी की रिपोर्ट
UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को आगरा पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां जनता के लिए राहत नहीं, बल्कि बोझ बन गई हैं। अखिलेश ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार से लेकर जीएसटी और नोटबंदी जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा।

चीन से सावधान, अमेरिका से रिश्ते मजबूत करने की बात

अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक संबंधों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत को चीन से सावधान रहने की जरूरत है, वहीं अमेरिका के साथ और मजबूत व्यापारिक संबंध बनाने चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, “आज भी भारत के बच्चे अमेरिका में पढ़ाई करते हैं और बड़ी संख्या में भारतीय लोग अमेरिका में रहते हैं। ऐसे में दोनों देशों के बीच सहयोग और विश्वास का रिश्ता जरूरी है।”

टैरिफ और जीएसटी पर तीखा वार

केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने टैरिफ और जीएसटी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अब टैरिफ का असर भाजपा के मुंह पर भी लग गया है। वहीं, जीएसटी संशोधन पर उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने जानबूझकर टैक्स वसूला है। अखिलेश ने कहा, “अगर यही टैक्स अस्पतालों, सड़कों और बिजली जैसे बुनियादी संसाधनों पर खर्च होता तो जनता को राहत मिलती। लेकिन सरकार की नाकामी के कारण जनता परेशान है।”

Related Post

राहुल गांधी को लेकर मनमोहन सिंह ने 12 साल पहले किया था ट्वीट, आज अचानक क्यों हो रहा वायरल?

नोटबंदी पर फिर उठाए सवाल

नोटबंदी को लेकर भी अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार ने दावा किया था कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार कम होगा, लेकिन सच यह है कि भ्रष्टाचार और ज्यादा बढ़ गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने ही फैसलों को बार-बार बदलती है और इसका नुकसान आम जनता को उठाना पड़ता है।

सरकार की नीतियां असफल – अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को सुविधा देने के बजाय उसे परेशानी में डाल रही है। उन्होंने कहा कि टैक्स वसूली से लेकर महंगाई तक हर क्षेत्र में जनता परेशान है, लेकिन सरकार सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने में व्यस्त है।
उन्होंने  कहा कि “सरकार ने नोटबंदी, जीएसटी और टैक्स वसूली के नाम पर जनता को सिर्फ परेशान किया है। भ्रष्टाचार खत्म नहीं हुआ, बल्कि और बढ़ा है। भाजपा की नीतियों से देश का विकास नहीं हो सकता।”

जन्मदिन की पार्टी में बुलाया, फिर दोस्तों ने बार-बार किया बलात्कार, पूरा मामला जान पुलिस के भी कांप गई रूह

Swarnim Suprakash
Published by Swarnim Suprakash

Recent Posts

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026

Dhurandhar 2: मेकअप का कमाल या दिमाग का खेल? ‘धुरंधर 2’ में रणवीर का खौफनाक लुक का मेकिंग वीडियो वायरल

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के डरावने ‘घोस्ट लुक’ का मेकिंग वीडियो सामने…

March 22, 2026

CBSE Guidelines: सीबीएससी का निर्देश, स्कूलों में मेंस्ट्रुअल हाइजीन पर नियम लागू, सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त

CBSE Guidelines: सीबीएससी के निर्देशों के बाद स्कूलों में मेंस्ट्रुअल हाइजीन मैनेजमेंट (MHM) को अनिवार्य…

March 22, 2026

Apply learning license online: घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस, RTO जाने की अब नहीं जरूरत!

Learning Driving License: लर्निंग लाइसेंस आपको ट्रैफिक नियमों की समझ के साथ सुरक्षित तरीके से…

March 22, 2026