UP SIR Final List 2026: जारी हुई फाइनल वोटर लिस्ट; जानें किस जिले में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

UP Final Voter List: ड्राफ्ट और फाइनल वोटर लिस्ट की तुलना करने पर कुल 84,28,767 नए मतदाता जुड़े हैं. अब राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 13,39,84,792 हो गई है.

Published by Shubahm Srivastava

UP SIR Final List 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने 10 अप्रैल को राज्य की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी. एसआईआर (Special Intensive Revision) के बाद जारी इस सूची में मतदाताओं की संख्या में बड़ा इजाफा देखने को मिला है, जो राज्य की बढ़ती चुनावी भागीदारी को दर्शाता है.

कुल मतदाताओं में बड़ी बढ़ोतरी

ड्राफ्ट और फाइनल वोटर लिस्ट की तुलना करने पर कुल 84,28,767 नए मतदाता जुड़े हैं. अब राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 13,39,84,792 हो गई है. इनमें 7,30,71,061 पुरुष (54.54%), 6,09,09,525 महिलाएं (45.46%) और 4,206 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं, जो कुल का बेहद छोटा हिस्सा हैं.

इन विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

राज्य की पांच विधानसभा सीटों पर मतदाताओं की संख्या में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इनमें साहिबाबाद में 82,898, जौनपुर में 56,118, लखनऊ पश्चिम में 54,822, लोनी में 53,679 और फिरोजाबाद में 47,757 नए मतदाता जुड़े हैं.

Related Post

जिलों में भी बढ़ा मतदाता आधार

जिलों के स्तर पर भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है. प्रयागराज में 3,29,421, लखनऊ में 2,85,961, बरेली में 2,57,920, गाजियाबाद में 2,43,666 और जौनपुर में 2,37,590 नए मतदाता जुड़े हैं.

शिकायतों का तेज निपटारा

ड्राफ्ट लिस्ट जारी होने के बाद कुल 1,08,529 आपत्तियां दर्ज की गई थीं, जिनमें से 1,08,368 का निपटारा कर दिया गया. यानी 99.8% शिकायतों को सफलतापूर्वक सुलझाया गया. इस मामले में यूपी देशभर में दूसरे स्थान पर रहा, जो निर्वाचन प्रक्रिया की दक्षता को दर्शाता है.

‘धुरंधर’ में हुई अखिलेश यादव की एंट्री! ‘रहमान डकैत’ के रूप में सभी को चौकाया; CM योगी को मिला ये वाला रोल

Shubahm Srivastava

Recent Posts

Dhurandhar song singer: सलमान खान से मिलने का सपना अधूरा रह गया, सिंगर की मां की आखिरी ख्वाहिश नहीं हुई पूरी

Dhurandhar song singer: ‘धुरंधर द रिवेंज’ के गाने से मशहूर हुए खान साहब ने अपनी…

April 10, 2026

KVS Admission Rules: सीट फुल होने पर भी मिलेगा दाखिला! KVS में किन बच्चों को मिलता है पक्का एडमिशन? जानिए नियम

KVS employee children admission: KVS के नियमों के अनुसार, केंद्रीय विद्यालय, रीजनल ऑफिस, ZIET या…

April 10, 2026

Rashmika Mandanna Birthday Gift: बर्थडे पर रश्मिका मंदाना पिता का खास तोहफा, मिला सपनों का घर, भावुक हुईं एक्ट्रेस

Rashmika Mandanna Birthday Gift: रश्मिका मंदाना को उनके 30वें जन्मदिन पर पिता से ‘Serenity’ नाम…

April 10, 2026

Vivek Sinha salary rumor: ‘विवेक सिन्हा ने ‘धुरंधर 2’ की फीस पर तोड़ी चुप्पी, 1 करोड़ की अफवाह का किया खुलासा

Vivek Sinha salary rumor: आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ इस समय…

April 10, 2026

Breakfast skip benefits: कभी-कभी ब्रेकफास्ट स्किप करने के भी हो सकते हैं फायदे, जानिए कब है सही और कब नुकसानदायक

Breakfast skip benefits: कभी-कभी ब्रेकफास्ट स्किप करना वजन घटाने, इंटरमिटेंट फास्टिंग और ब्लड शुगर कंट्रोल…

April 10, 2026

Lalita Pawar story: कभी थीं लीड एक्ट्रेस, एक थप्पड़ ने बदल दी जिंदगी, फिर वापसी कर सबको किया हैरान

Lalita Pawar life story: ललिता पवार कभी फिल्मों में लीड एक्ट्रेस थीं, लेकिन 1942 में शूटिंग…

April 10, 2026