वह ‘शौक’ जिसकी खातिर मम्मी के ‘विश्वास’ का कर दिया कत्ल, यूपी में बेटे की करतूत ने उड़ाए एक्सपर्ट्स के भी होश

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक 14 साल के लड़के पर आरोप है कि उसने मोमो की लत पूरी करने के लिए लाखों रुपये के फैमिली गहने चुरा लिए. इसके बाद उसने सोने के गहने एक स्ट्रीट वेंडर से बदल लिए.

Published by JP Yadav

UP Crime News: ‘शौक बड़ी चीज होती है’ यह विज्ञापन कुछ सालों पहले टेलीविजन और सोशल मीडिया खूब देखा पसंद किया जाता था. यह विज्ञापन अब नजर नहीं आता, लेकिन लोगों के बीच ‘शौक बड़ी चीज होती है’ को खूब पसंद किया जा रहा है. एक 14 साल के लड़के ने मोमो खाने का शौक पूरा करने के लिए अपनी मां के करीब एक लाख रुपये के गहने घर से चुराए फिर बाजार में बेच डाले. शिकायत के बाद पुलिस जांच के अंजाम तक यानी ‘अपराधी’ तक पहुंची तो उसके होश उड़ गए. पुलिस ने जांच में यह भी पाया यह 14 साल का किशोर मोमो खाने का शौकीन था. वह इसका आदी हो चुका था. अपना मोमो खाने का शौक पूरा करने के लिए लड़के ने मम्मी का विश्वास का कत्ल करके हुए गहने चुराए और उन्हें बेचकर मोमो खा लिए.

पूरा मामला उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, देवरिया जिले के रामपुर कारखाना पुलिस स्टेशन के तहत एक गांव में 14 साल का लड़का माता-पिता के रहता है. उसे मोमो खाने का शौक ही नहीं बल्कि जुनून भी था. धीरे-धीरे नाबालिग ने कथित तौर पर अपने परिवार की जानकारी के बिना घर से सोने के गहने निकालना शुरू कर दिया. इसके बाद गहनों को  एक स्ट्रीट फूड वेंडर से मोमो के बदले बदल लिया. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 14 साल के लड़के की ये हरकतें (गहने चुराने की) कुछ समय तक चलती रहीं. इस दौरान परिवार के सदस्यों को पता तक नहीं चला. इस दौरान कई गहने गायब हो गए.

Related Post

कैसे हुआ खुलासा

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला तब सामने आया जब लड़के की चाची अपने मायके अपने गहने लेने आईं. अलमारी खोलने पर गहने गायब मिले, जिनकी कीमत 1 लाख रुपये के आसपास थी. इसके बाद परिवार ने घर के सदस्यों से पूछताछ की. पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि किशोर ने कथित तौर पर गहने लिए थे और उन्हें रामपुर कस्बे में ठेला लगाने वाले एक मोमो बेचने वाले को दे दिया था. इस खुलासे से हैरान होकर परिवार ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई.  पुलिस ने बताया कि इसमें शामिल मोमो वेंडर का पता लगाने और नाबालिग द्वारा कथित तौर पर चुराए गए गहनों की कुल कीमत का पता लगाने के प्रयास जारी हैं. वहीं, एक पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि मामले की जांच चल रही है. उनका कहना है कि यह मामला हमारे संज्ञान में आया है. हम डिटेल्स वेरिफाई कर रहे हैं और आरोपी को जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा. वहीं, पुलिस ने जांच में पाया कि यह 14 साल का लड़का मोमो खाने का आदी था. जब घर से पैसे नहीं मिले तो उसने गहने चुराने शुरू कर दिए. 

JP Yadav
Published by JP Yadav

Recent Posts

IPL 2026 Tickets: MI के होम मैचों के टिकट ऑन सेल, कम कीमत में स्टेडियम पहुंचने का शानदार मौका

Wankhede Stadium IPL Tickets: तीसरा चरण 22 मार्च से 23 मार्च तक चला, जिसमें MI…

March 19, 2026

West Bengal Election 2026: बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, 111 उम्मीदवारों का ऐलान; इन बड़े नेताओं को मिला मौका

Second BJP Candidates List: इस सूची के साथ ही पार्टी ने कई अहम सीटों पर…

March 19, 2026

Drinking Water Safety: क्या बेड के पास पानी रखना सही आदत है? जानिए फायदे-नुकसान

Drinking Water Safety: सोते समय पास में पानी रखना आम आदत है, लेकिन खुला पानी…

March 19, 2026

अब मुंबई से नोएडा आकर भी लोग बोलेंगे ‘वाह ताज’, खर्च आएगा 1000 करोड़ रुपये

Luxury Hotels India: यह प्रोजेक्ट नोएडा के सेक्टर 129 में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे…

March 19, 2026

Gold Rate Today: कितना घटा सोने का दाम? क्या खरीदना चाहिए Gold, जानिये क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Gold Rate Today: ईरान-इजराइल में जंग के चलते शेयर बाजार लगातार गिर रहा है तो…

March 19, 2026