पति कमजोर तो जेठ हुआ साजिश में शामिल, विवाहिता पर ससुराल में जेठ की गंदी हरकतें

उत्तर प्रदेश के आगरा से चौंका (Shocking Case) देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक विवाहिता (Married Women) ने अपने पति पर शारीरिक रूप से कमजोर (Physicall Weak) होने और जेठ पर छेड़छाड़ (Molestation on Brother in Law) करने का गंभीर आरोप लगाया है.

Published by DARSHNA DEEP

Agra Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा से चौंका देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक बार फिर से इंसानियत के साथ-साथ रिश्ते भी पूरी तरह से शर्मसार हो चुके हैं. खबर आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र की है, जहां एक विवाहिता ने अपने पति पर शारीरिक रूप से कमजोर होने और जेठ पर छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है. आखिर क्या है पूरा मामला इस खबर में पढ़िए. 

आखिर क्या है पूरा मामला:

दरअसल आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति पर शारीरिक रूप से कमजोर होने और जेठ पर छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है. विवाहित महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब इसका विरोध किया तब ससुराल वालों ने उसे घर से ही बाहर निकाल दिया. इस घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस में मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई है. 

महिला ने पुलिस से क्या की शिकायत:

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 10 मई 2025 को कमला नगर क्षेत्र में हुई थी. शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची, तो उसे पता चला कि उसका पति शारीरिक रूप से काफी कमजोर है. और आरोप है कि जब उसने पति को डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी, तो ससुराल पक्ष ने उससे अभद्र व्यवहार किया इतना ही नहीं उसके साथ जमकर गाली-गलौज भी की.

Related Post

जेठ ने विवाहिता के साथ की शर्मनाक हरकत:

पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि इस स्थिति का फायदा उठाकर उसके जेठ ने उसके साथ छेड़छाड़ की. जब उसने यह बात परिवार के अन्य सदस्यों को बताई, तो उन्होंने इस मामले को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बजाय नजरअंदाज कर दिया. इसके बाद ससुराल वालों ने महिला पर अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए कार और फ्लैट लाने का दबाव भी बनाया. महिला का कहना है कि विरोध करने पर उसे घर से बाहर निकाल दिया गया. उसने यह भी आरोप लगाया कि उसके ससुराल वाले अब संपत्ति बेचकर विदेश भागने की कोशिश में लगे हुए हैं. 

पुलिस ने शिकायत पर किस प्रकार लिया एक्शन:

इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीशपुर ने जानकारी देते हुए बताया है कि 7 अक्टूबर को विवाहिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था. मुकदमा दर्ज करने के बाद फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026