नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान टेकऑफ करेंगे. एयरपोर्ट को DGCA से एयरोड्रम लाइसेंस मिल गया है. आइए जानते हैं कब से शुरु होंगी उड़ाने?

Published by Preeti Rajput

Noida International Airport Get DGCA Approval: उत्तर प्रदेश के जेवर में बना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. अब यह एयरपोर्ट घरेलू व विदेशी उड़ानों के संचालन के लिए तैयार हो गया है.ड़ानों के संचालन के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (Directorate General of Civil Aviation) ने एयरोड्रम लाइसेंस दे दिया है. DGCA का लाइसेंस मिलने के बाद अब एयरपोर्ट का उद्घाटन अब जल्द होगा. जानकारी के मुताबिक,  PM नरेंद्र मोदी नवरात्रि में इस एयरपोर्ट का शुभारंभ कर सकते हैं. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिला एयरोड्रम लाइसेंस का मिलना बताता है कि यह एयरपोर्ट नियामक द्वारा निर्धारित सुरक्षा और परिचालन मानकों पूरा करता है.

एयरपोर्ट पर खास सुविधाएं

सरकार ने अपने एक बयान में कहा कि इस एयरपोर्ट को सभी मौसमों में संचालन के लिए लाइसेंस प्राप्त है. इसमें 10/28 दिशा वाला 3,900X45 मीटर का रनवे भी मौजूद है, जो इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम और एयरोनॉटिकल ग्राउंड लाइटिंग सिस्टम से पूरी तरह लैस है. इसी कारण एयरपोर्ट पर विमानों का संचालन 24X7 पूरी तरह से संभव है. यहां 24 कोड C और 2 कोड D/F विमानों के लिए पार्किंग स्टैंड भी बनाया गया है. बता दें कि, यह  बोइंग 777-300ER जैसे बड़े आकार के विमानों को संभालने में सक्षम है.

कब से शुरु होगा संचालन?

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मालवाहक एवं घरेलू उड़ानें 45 दिनों के भीतर शुरु हो सकती है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के नोडल ऑफिसर और YEIDA के ACEO शैलेंद्र भाटिया ने अपने बयान में बताया कि लाइसेंस शुक्रवार को DGCA ने जारी किया है. लाइसेंस मिलने के बाद एयरपोर्ट के उद्घाटन  की तैयारियां शुरु की जा चुकी है. 45 दिन बाद 20 अप्रैल तक यहां विमानों का शुरु किया जा सकता है. यहां से  इंडिगो, आकाश और एयर इंडिया एक्सप्रेस पैसेंजर फ्लाइट शुरु की जाएंगी. 

Related Post

Meerut: थाने में लगा ‘कुश्ती का दंगल’! पति-पत्नी के विवाद में जमकर चले हाथ-पैर

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की खासियत

  • आधुनिक तकनीकि और मजबूत कनेक्टिविटी.
  • एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट.
  • एयरपोर्ट पर मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी.
  • यमुना एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से जुड़ा.
  • एयरपोर्ट पर डिजिटल-फर्स्ट और पेपरलेस व्यवस्था.
  • बायोमेट्रिक चेक-इन, सिक्योरिटी और बोर्डिंग की व्यवस्था.

CM Yogi Japan visit: टोक्यो में जापानी साध्वी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को दिया खास तोहफा, क्यों है यह उपहार इतना विशेष

Preeti Rajput

Recent Posts

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026

Badshah Tatiri Song Controversy: मुश्किल में फंसे रैपर बादशाह! विवादों में हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’; राज्य महिला आयोग ने किया तलब

Badshah Tatiri Song Controversy: बॉलीवुड रैपर बादशाह हरियाणवी लोकगीत 'टटीरी' को अपने अंदाज में गाने…

March 6, 2026