नोएडा एयरपोर्ट कनेक्टिविटी पर संकट: फरीदाबाद ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का काम अधूरा

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) (Jewar) का उद्घाटन 30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा किया जाना है, लेकिन एयरपोर्ट से फरीदाबाद को जोड़ने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (Green Field Expressway) का काम अभी अधूरा है. इस परियोजना में देरी की मुख्य वजह बजट की कमी है, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी (Connectivity) पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

Published by DARSHNA DEEP

Noida airport connectivity in trouble: उत्तर प्रदेश का नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) जल्द ही अपनी उड़ानें शुरू करने जा रहा है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 30 अक्टूबर को संभावित है. लेकिन, एयरपोर्ट से औद्योगिक नगरी फरीदाबाद को जोड़ने वाला ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (Green Field Expressway) का कार्य फिलहाल पूरा नहीं हुआ है.  जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी पर कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं. इस परियोजना में देरी की मुख्य वजह बजट की कमी बताई जा रही है. 

निर्माण में धीमी रफ्तार और बजट की समस्या:

32 किलोमीटर लंबे इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (Green Field Expressway)  का निर्माण 1660.50 करोड़ रुपये की लागत से होना है.  इसका 23 किलोमीटर हिस्सा हरियाणा में और 9 किलोमीटर उत्तर प्रदेश की सीमा में है. हालांकि, इस कार्य को जून 2025 तक पूरा किया जाना था. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के परियोजना निदेशक धीरज सिंह ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि एक्सप्रेसवे के निर्माण में सबसे बड़ी बाधा केंद्र सरकार से पूरा बजट न मिलना है. साथ ही उन्होंने कहा कि निर्माण कंपनी को अभी तक केवल 692 करोड़ रुपये ही मिले हैं, जिसकी वजह से काम धीमी गति से चल रहा है. 

सोतई गांव में भूमि विवाद का क्या है मामला:

एक्सप्रेसवे के निर्माण में दूसरी बड़ी बाधा सोतई गांव में किसानों की जाट पट्टी शामलात भूमि को लेकर जारी है. तो वहीं दसूरी तरफ किसान मुआवजे पर अपना हक जता रहे हैं, जबकि नगर निगम भी इसे अपनी भूमि बताने में जुटा हुआ है. 

Related Post

यह मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है:

NHAI के मुताबिक, कोर्ट जिसे भी भूमि का मालिक घोषित करेगा, उसे मुआवजा देकर ज़मीन का कब्ज़ा लिया जाएगा, जिसके बाद यहां एलिवेटेड निर्माण कार्य  की शुरूआत हो जाएगी. 

कई गांवों में मिट्टी डालने का काम है अधूरा:

बजट की कमी और अन्य कारणों से फफूंदा, पन्हैड़ा खुर्द, गढ़खेडा और नरहावली जैसे कई गांवों में खेतों में मिट्टी डालने का काम अब भी अधूरा पड़ा है, जिसे पूरा करने में चार से पांच महीने तक का समय लग सकता है. इसके अलावा, मोहना में इंटरचेंज बनाने का काम भी लगभग एक साल में पूरा कर लिया जाएगा. 

परियोजना निदेशक धीरज सिंह ने उम्मीद जताई है कि कोर्ट के इस फैसले के बाद भूमि का अधिग्रहण जल्द ही हो जाएगा और साथ ही बजट भी मंजूर होकर आ जाएगा, जिससे फरीदाबाद, पलवल और नूंह के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026