रेलवे का नया टिकटिंग सिस्टम, अब टिकट आएगा आपके पास

रेलवे यात्रियों (Railway Passengers) को लंबी कतार से मिलेगा छुटकारा, उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल (Lucknow Division of Northern Railway) ने की नई टिकटिंग प्रणाली की शुरुआत (New railway ticketing system)

Published by DARSHNA DEEP

New railway ticketing system:  रेलवे यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है. अब यात्रियों को जल्द ही लंबी कतारों से छुटकारा मिलने जा रहा है. जी हां, आपने बिलकुल सही सुना. दरअसल, उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने त्योहारी सीज़न को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को लंबी कतारों से राहत दिलाने के लिए एक नई टिकटिंग प्रणाली की शुरुआत की है. जिसका नाम एम-यूटीएस (Mobile Unreserved Ticketing System) है, इसके तहत अब यात्रियों को टिकट लेने के लिए लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा. 

एम-यूटीएस: अब टिकट आएगा आपके पास

त्योहारों के दौरान दशहरा, दीपावली और छठ पर रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ लगी रहती है, जिससे कई परेशानियों और कई बार तो भगदड़ का माहौल भी देखने को मिलता है. इसी भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने एक महत्वपूर्ण कमद उठाया है. इस नई योजना के तहत रेलवेकर्मी अब प्लेटफॉर्म पर घूम-घूमकर टिकट बेचने का काम करेंगे. 

क्या है रेलवे का नया टिकटिंग सिस्टम ?

एम-यूटीएस एक मोबाइल टिकटिंग मशीन है.  यह मशीन बिल्कुल रोडवेज बसों में टिकट काटने वाली मशीन की तरह हल्की और पोर्टेबल होती है, जिसे चलाने के लिए किसी तार की आवश्यकता नहीं पड़ती है. इतना ही रेलकर्मी इस मशीन को लेकर प्लेटफॉर्म पर कहीं भी खड़े होकर तुरंत यात्रियों के लिए टिकट बना सकते हैं. यह सिस्टम उन यात्रियों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है जो तुरंत यात्रा करना चाहते हैं और काउंटर की भीड़ से बचना चाहते हैं. 

टिकट लेने की प्रक्रिया और भुगतान

एम-यूटीएस व्यवस्था के तहत, यूनिफॉर्म में मौजूद रेलकर्मी मशीन लेकर यात्रियों के पास आएंगे, यात्री उन्हें अपना गंतव्य (डेस्टिनेशन) बताएंगे, और रेलवेकर्मी मशीन से तुरंत टिकट प्रिंट करके यात्रियों को देंगे. 

Related Post

भुगतान के लिए यात्रियों को मिलेंगे दो विकल्प :

नकद (Cash) और यूपीआई (UPI)

पहले चरण में कहां मिलेगी सुविधा ?

रेलवे ने इस नई व्यवस्था को पहले चरण में मंडल के चार प्रमुख स्टेशनों पर लागू करने का फैसला लिया है. जिसमें चारबाग रेलवे स्टेशन, अयोध्या रेलवे स्टेशन, वाराणसी रेलवे स्टेशन और प्रयागराज जंक्शन शामिल हैं. पहले चरण में, चारबाग, अयोध्या और वाराणसी स्टेशनों को 10-10 एम-यूटीएस मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी, जबकि प्रयागराज जंक्शन को 5 मशीनें भी दी जाएंगी.  इस प्रकार, यह सेवा कुल 35 मशीनों के साथ शुरू की जा रही है. इस नए टिकटिंग सिस्टम के तहत यात्रियों को एक नया अनुभव ज़ूरूर होगा. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026