Home > उत्तर प्रदेश > Korean Lover Game: यूपी की 3 बहनों की ‘मौत’ का क्या है ‘कोरोना वायरस’ से कनेक्शन; पढ़िये इस इनसाइड स्टोरी में

Korean Lover Game: यूपी की 3 बहनों की ‘मौत’ का क्या है ‘कोरोना वायरस’ से कनेक्शन; पढ़िये इस इनसाइड स्टोरी में

Korean Lover Game Ghaziabad Sister Suicide Case: गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने इमारत की 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. सुसाइड नोट में लिखा मिला- सॉरी पापा... आई एम रियली सॉरी. तीनों लड़कियां कोरियन कल्चर से प्रभावित थीं. वह एक गेम भी खेलतीं थी. इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया है और कई सवाल भी छोड़े हैं, जिनका जवाब हम सबको तलाशना है.

By: JP Yadav | Last Updated: February 4, 2026 1:32:54 PM IST



Korean Lover Game Ghaziabad Sister Suicide Case: देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में 3 बहनों के साथ एक साथ आत्महत्या करने के मामले ने पुलिस के साथ-साथ समाज विज्ञानियों के माथे पर भी चिंता की लकीरें खींच दी हैं. शुरुआती जांच में सामने आया है कि इन तीनों को कोरियन गेम की लत थी. टास्क पूरा करने के अंतिम चरण में तीनों का सुसाइड करना था और यही हुआ. तीनों बहनों ने एक साथ जान गंवा दी. मंगलवार की रात को यूपी के गाजियाबाद में एक साथ तीन बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. यह घटना लोनी के क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भारत सिटी सोसाइटी की है. जांच में जुटी गाजियाबाद पुलिस को इस सुसाइड केस से जुड़ा एक नोट भी मिला है. हैरत की बात यह है कि इसमें ‘सॉरी मम्मी, सॉरी पापा’ लिखा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, लेकिन एक बात ने यह टेंशन तो बढ़ा दी है कि मोबाइल फोन पर निगरानी नहीं होने के चलते इस तरह के मामलों पर लगाम लगना नामुमकिन है. यही वजह है कि ऑस्ट्रेलिया ने बाकायदा कानून बनाकर अब सोशल मीडिया पर 16 साल तक के लड़के-लड़कियों पर पर रोक लगा दी है.

 क्या है ‘कोरियन लवर गेम’?

कोरियन लवर गेम बहुत ही खतरनाक है. यह गेम कोरियन कल्चर से प्रेरित है. ऑनलाइन लव या रोमांटिक टास्क-बेस्ड गेम्स का एक पैटर्न है. इन गेम्स को खेलने वाले यूजर को एक वर्चुअल पार्टनर या लवर मिलता है. यह लवर कोरियन अंदाज में बात करता है. इसके बाद प्यार भरे मैसेज भेजता है. कुछ समय बाद है यह भावनात्मक जुड़ाव बनाता है. K-पॉप और K-ड्रामा के फैंस इस तरह के गेम्स की ओर जल्दी आकर्षित हो जाते हैं. इसके बाद गेम में जो भी बातें कहीं जाती हैं यूजर उसे मानता जाता है.

क्या है पूरा मामला?

पूरा मामला मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि का है. 2 बजे के आसपास रात के दौरान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 3 सगी बहनों ने इमारत के 9वें फ्लोर से छलांग लगा दी. तीनों बहनों की उम्र 16, 14 और 12 वर्ष थी. यह घटना थाना टीला मोड़ क्षेत्र की भारत सिटी सोसाइटी की है. जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक, जान देने से पहले तीनों बहनों ने हाथों में हाथ डाले. इसके बाद स्टूल लगाया फिर बी-1 टावर के फ्लैट नंबर 907 की बालकनी से कूद गईं. तीनों की मौत की जानकारी सुबह 3-5 बजे के आसपास चली.यह घटना करीब रात 2 बजे की है. परिवार भारत सिटी सोसाइटी के बी-1 टावर के 907 नंबर फ्लैट में रहता है. 

बीच वाली बहन करती थी लीड

मिली जानकारी के मुताबिक, तीनों बहनें गाजियाबाद में अपने फॉरेक्स ट्रेडर पिता और अपनी-अपनी मांओं के साथ रहती थीं. दरअसल, बड़ी बेटी पिता की पहली पत्नी से थी, जबकि छोटी दो बेटियां दूसरी पत्नी से थीं. तीनों बहनों को गेम खेलने की लत थी. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मम्मी-पापा की डांट से तीनों बहनें नाराज हुईं और एक साथ 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि बीच वाली बहन बाकी दोनों को लीड करती थी. उसका कहना ही आखिरी हुक्म माना जाता था. 

टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम खेलती थी तीनों

तीनों बहनें ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम खेला करती थीं. इस गेम से प्रेरित होकर तीनों लड़कियां एक ही तरह से बिहेव करती थीं. तीनों सभी काम एक साथ किया करती थीं. इसमें सभी चीजें शामिल थीं. यहां तक कि इसी तरह तीनों ने एक साथ इमारत से कूदकर आत्महत्या भी की. तीनों ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है.  पुलिस को मिले सुसाइड नोट में लिखा मिला है-‘मम्मी पापा सॉरी , जिस गेम को आप छुड़वाना चाहते थे, अब आपको पता चलेगा हम इस गेम से कितना प्यार करते थे. बतयाा जा रहा है कि तीनों बहनों को कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान कोरियन लवर गेम की लत लगी. तब यह छुटी नहीं. आखिरकार तोनों बहनों ने एक साथ मौत को गले लगा दिया. 

शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि तीनों बहनें खूब गेम खेला करती थीं. इस बात को लेकर माता-पिता कई बार डांट चुके थे थे. यह भी सामने आया है कि तीनों बहनें पिछले दो साल से स्कूल नहीं जा रही थीं. इसे लेकर मम्मी-पापा डांटा करते थे. मंगलवार रात को भी तीनों को डांट पड़ी. इसके बाद रात करीब 2 बजे तीनों बहनों ने अपना कमरा अंदर से बंद किया और स्टूल लगा कर तीनों बिल्डिंग के कमरे से नीचे कूद गई. एक थ्योरी यह भी सामने आई है कि ऑनलाइन गेम का टास्का पूरा करने के बाद ही तीनों बहनों ने अपनी जान दी है.

यह भी पढ़ें:  Unique Hanging Story: ‘मौत’ के 2 घंटे बाद कैसे जिंदा रहा ‘यह शख्स’, 1978 में कहां हुआ था ऐसा, हैरान कर देने वाला मामला

Advertisement