Home > उत्तर प्रदेश > छत से घुसा, शटर में अटका – चोरी करना चोर को पड़ा महंगा; बुलानी पड़ गई फायर ब्रिगेड

छत से घुसा, शटर में अटका – चोरी करना चोर को पड़ा महंगा; बुलानी पड़ गई फायर ब्रिगेड

Vaishali Clinic Theft Incident: एक चोर क्लीनिक के शटर के नीचे से अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था, लेकिन इसी दौरान उसकी गर्दन शटर और दीवार के बीच फंस गई.

By: Shubahm Srivastava | Published: April 11, 2026 8:53:21 PM IST



Ghaziabad Shutter Stuck Thief: गाजियाबाद के वैशाली इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां चोरी की कोशिश एक युवक के लिए भारी पड़ गई. एक चोर क्लीनिक के शटर के नीचे से अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था, लेकिन इसी दौरान उसकी गर्दन शटर और दीवार के बीच फंस गई. वह पूरी रात उसी हालत में फंसा रहा और खुद को छुड़ा नहीं पाया.

रातभर फंसा रहा चोर

घटना देर रात की है, जब युवक क्लीनिक में चोरी के इरादे से घुसने की कोशिश कर रहा था. संकरी जगह से अंदर जाने के दौरान उसकी गर्दन बुरी तरह अटक गई. पूरी रात वह वहीं फंसा रहा, जिससे उसकी हालत बिगड़ती गई. सुबह जब लोग क्लीनिक पहुंचे, तो यह नजारा देखकर हैरान रह गए और तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी.

उसी क्लीनिक में हुआ इलाज

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शटर को हटाया और युवक को सुरक्षित बाहर निकाला. युवक की पहचान बिहार निवासी अभिषेक के रूप में हुई. लंबे समय तक फंसे रहने के कारण उसकी तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उसे उसी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार दिया गया, जहां वह चोरी करने आया था.

पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

रेस्क्यू के बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस के अनुसार, वह छत के रास्ते नीचे उतरकर क्लीनिक में चोरी करने की योजना बना रहा था. फिलहाल उसे हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. समय पर रेस्क्यू होने से उसकी जान बच गई, वरना यह घटना गंभीर हादसे में बदल सकती थी.

बेटी के शव के साथ 2 महीने तक रहा पिता, बदबू छिपाने के लिए किया परफ्यूम का इस्तेमाल; जांच में जुटी पुलिस

Advertisement