Makhana Farming: एक तालाब, दो कमाई! बाराबंकी में मखाना क्रांति की शुरुआत, किसानों को होगा फायदा

Fish and makhana farming: इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने मखाना उत्पादन के विभिन्न पहलुओं पर अहम जानकारियां साझा कीं.

Published by Shubahm Srivastava

Makhana Farming Training UP:  भारत सरकार के राष्ट्रीय मखाना बोर्ड द्वारा संचालित ‘मखाना विकास परियोजना’ के अंतर्गत, जनपद बाराबंकी के मसौली ब्लॉक स्थित ग्राम धानकुट्टी में ‘मखाना की वैज्ञानिक खेती, प्रसंस्करण और रोजगार के अवसर’ विषय पर एक दिवसीय जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया.

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र-II (KVK-II), कटिया, सीतापुर द्वारा उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद (UPCAR) और प्रवृद्धा फाउंडेशन के समन्वय से किया गया.

मछली के साथ मखाना की खेती से दोगुना मुनाफा

कार्यक्रम का आयोजन और मेजबानी प्रगतिशील मत्स्य किसान डॉ. सुरेश शर्मा के फार्म पर की गई. उन्होंने उपस्थित किसानों का उत्साहवर्धन करते हुए मछली पालन के साथ मखाना की खेती (सह-फसली/Intercropping) करने पर जोर दिया, ताकि एक ही तालाब से दोहरा मुनाफा कमाया जा सके.

विशेषज्ञों का मार्गदर्शन और शंकाओं का समाधान

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने मखाना उत्पादन के विभिन्न पहलुओं पर अहम जानकारियां साझा कीं. KVK-II सीतापुर के अध्यक्ष डॉ. दया शंकर श्रीवास्तव ने किसानों को मखाना की खेती से जुड़कर उद्यमी (Entrepreneur) बनने के लिए प्रेरित किया.

इसके साथ ही उन्होंने किसानों के मन में मखाना की खेती को लेकर उठ रहे सभी सवालों और शंकाओं का मौके पर ही समाधान किया. KVK-II के वैज्ञानिक डॉ. शुभम सिंह राठौर ने मखाना की वैज्ञानिक खेती की उन्नत तकनीकों और इसके प्रसंस्करण (Processing) की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से समझाया. 

Related Post

उन्होंने बताया कि कैसे किसान बेकार पड़ी जलभराव (Waterlogged) वाली स्थिति का लाभ उठाकर अपनी आय में भारी वृद्धि कर सकते हैं. इस कार्यक्रम में लोक जीवन फाउंडेशन, लखनऊ के संस्थापक डॉ. राजेश वर्मा ने अपना विशेष सहयोग प्रदान किया. उन्होंने मखाना के अंतरराष्ट्रीय बाजार और इसके निर्यात (Export potential) की अपार संभावनाओं पर चर्चा करते हुए किसानों का विजन बड़ा करने का प्रयास किया.

महिला सशक्तिकरण और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी

कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण पर भी विशेष जोर दिया गया. लोक जीवन फाउंडेशन की प्रिया वर्मा और राखी धीमान ने ग्रामीण महिलाओं को मखाना उत्पादन और इसके मूल्य संवर्धन (Value Addition) के जरिए अपनी आय बढ़ाने और स्वरोजगार के अवसरों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर स्थानीय नेतृत्व का भी पूरा समर्थन मिला. 

ग्राम पंचायत रामपुर कटरा के प्रधान नियाज़ अहमद और प्रमुख समाजसेवी मतलूब अहमद ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए किसानों का उत्साह बढ़ाया. इस एक दिवसीय प्रशिक्षण में 51 किसानों और महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और मखाना की खेती को एक नए व्यवसाय के रूप में अपनाने के प्रति सकारात्मक रुझान दिखाया.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Shubahm Srivastava

Recent Posts

Premanand Maharaj Darshan: प्रेमानंद महाराज से मिलना है? कब और कितने बजे देते हैं दर्शन; नोट कर लें दर्शन का पूरा शेड्यूल

Premanand Maharaj Darshan: प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए भक्त बड़ी संख्या में वृंदावन पहुंचते…

April 19, 2026

चांदी खरीदते हैं? हर 10 में से 3 लोग हो रहे ठगी का शिकार! जरूर पढ़ें ये खबर

Fake silver Jewellery scam: सर्वे के अनुसार, लगभग हर 10 में से 3 लोगों को…

April 19, 2026

Tamilnadu News: फैक्ट्री ब्लास्ट से दहला तमिलनाडु, 12 मजदूरों की गई जान; CM स्टालिन ने जताया शोक

Tamil Nadu Factory Blast: तमिलानाडु में विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाका…

April 19, 2026

7 हफ्ते बाद भी दफन नहीं हुआ अली खामेनेई का शव? मौत के बाद भी रहस्य बरकरार

US-Iran War: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की 28 फरवरी 2026 को…

April 19, 2026

Kundarki Power Cut: 48 घंटे से अंधेरे में गांव! बिजली गुल, पानी के लिए तरसे लोग; ग्रामीणों ने बयां किया अपना दर्द

Power outage impact: बिजली न होने के कारण गांवों में लगे सबमर्सिबल पंप बंद पड़े…

April 19, 2026

पैसे मांगे, फिर बहू पर उठाया हाथ; बरेली में महिला ने ससुर के खिलाफ दर्ज कराया केस

Uttar Pradesh News: बरेली में एक महिला ने अपने ससुर पर मारपीट करने और जान…

April 19, 2026