चलती ट्रेन में आशुतोष महाराज पर हुआ हमला, नाक काटने की हुई कोशिश; स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लगाए थे गंभीर आरोप

Uttar Pradesh: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कोर्ट में जाने वाले आशुतोष महाराज ब्रह्मचारी पर रविवार की सुबह रिवा एक्सप्रेस में हमला हुआ. वह प्रयागराज जा रहे थे.

Published by Preeti Rajput

Uttar Pradesh: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए आशुतोष महाराज ब्रह्मचारी ने कोर्ट में अर्जी दी थी. जिसके चलते रविवार, 8 मार्च को  रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में करीब पांच बजे धारदार हथियार से हमला हुआ है.  वह एसी कोच में सफर कर प्रयागराज जा रहे थे. महाराज ने कहा कि धारदार हथियार से हुए हमले में वह गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. उन्होंने टॉयलेट में खुद को बंद कर अपनी जान बचाई. घटना कौशाम्बी जिले के सिराथू रेलवे स्टेशन के पास हुई है.

आशुतोष ब्रह्मचारी पर हुआ हमला

आशुतोष ब्रह्मचारी ने प्रयागराज जीआरपी को दी अपनी अर्जी में बताया कि- शनिवार रात गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से रीवा एक्सप्रेस में सवार होकर प्रयागराज जा रहे थे. रविवार सुबह करीब पांच बजे ट्रेन जब सिराथू रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, तो ऐसी कोट एच वन में सवाल आशुतोष ब्रह्मचारी पर कुछ अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में वह पूरी तरह से लहूलुहान हो गए और अपनी जान बचाने के लिए वह ट्रेन के टॉयलेट में छिप गए. घटना के बाद घायल अवस्था में आशुतोष ब्रह्मचारी प्रयागराज पहुंचे. दर्ज प्राथमिक के अनुसार, उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में ले जाया गया है.

IPS wedding: दो आईपीएस अधिकारी बंधने जा रहे हैं शादी के बंधन में, दुल्हन है लेडी सिंघम, दूल्हे की है ये खासियत!

Related Post

जान लेने की कोशिश

आशुतोष ब्रह्मचारी ने इस हमले को साजिश करार देते हुए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके सहयोगियों पर आशंका जताई है. साथ ही उन्होंने प्रयागराज जीआरपी में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की भी मांग की है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. जीआरपी के डीएसपी अरुण कुमार पाठक ने बताया कि घटना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है. आशुतोष महाराज को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. अब उनकी स्थिति खतरे से बाहर है. 

Meerut: थाने में लगा ‘कुश्ती का दंगल’! पति-पत्नी के विवाद में जमकर चले हाथ-पैर

Preeti Rajput

Recent Posts

IND vs NZ weather Forecast: आज मैच के दिन कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम, जानें यहां?

IND vs NZ weather Forecast: भारत ICC T20 वर्ल्ड कप फाइनल में नंबर-1 टीम के…

March 8, 2026

Hyundai Kona Dual Tone vs MG ZS EV: कौन सी इलेक्ट्रिक कार है आपके लिए सही?

Hyundai Kona Dual Tone vs MG ZS EV: एमजी ZS EV लंबी रेंज, ज्यादा स्पेस…

March 8, 2026