Home > उत्तर प्रदेश > Saas Jija Ke Saath Farar: गजब हो गया! दामाद संग इश्क लड़ाने वाली सास ने बदला आशिक, दो लाख लेकर अब भागी जीजा संग

Saas Jija Ke Saath Farar: गजब हो गया! दामाद संग इश्क लड़ाने वाली सास ने बदला आशिक, दो लाख लेकर अब भागी जीजा संग

Aligarh News | Saas Jija Ke Saath Farar | Aligarh ki Saas Phir farar: अलीगढ़ उस दिन स चर्चाओं में आ गया जब से अलीगढ़ की बदनाम सास अपने दामाद के साथ भाग गई थी. अपनी बेटी के होने वाले पति राहुल के साथ भागी सास, बेटी की शादी से करीब दस महीने पहले बिहार में उसके साथ रही थी.

By: Heena Khan | Last Updated: February 12, 2026 12:19:32 PM IST



Aligarh News | Saas Jija Ke Saath Farar | Aligarh ki sasu phir farar: अलीगढ़ उस दिन स चर्चाओं में आ गया जब से अलीगढ़ की बदनाम सास अपने दामाद के साथ भाग गई थी. अपनी बेटी के होने वाले पति राहुल के साथ भागी सास, बेटी की शादी से करीब दस महीने पहले बिहार में उसके साथ रही थी. वहीं अब, वो उसे छोड़कर अपने जीजा के साथ भाग गई है. राहुल का दावा है कि वो दो लाख रुपये कैश और गहने ले गई है. जब राहुल शिकायत लेकर अलीगढ़ पहुंचा, तो पुलिस ने उसे यह कहकर लौटा दिया कि घटनास्थल बिहार में है.

फिर भागी सास 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अलीगढ़ की सास जो पिछले साल अपने होने वाले दामाद के साथ भाग गई थी, एक बार फिर चर्चा में आ गई है. करीब दस महीने तक बिहार में अपने दामाद राहुल के साथ पति-पत्नी की तरह रहने के बाद, अब उसने उसे छोड़ दिया है. बता दें इस बार वो किसी और के साथ नहीं बल्कि अपने जीजा के साथ दो लाख रुपये कैश और ज्वेलरी लेकर भाग गई. परेशान राहुल शिकायत लेकर अलीगढ़ गया, लेकिन पुलिस ने मामला बिहार का बताकर उसे लौटा दिया.

Silver Price Today: दिल्ली-मुंबई में चांदी फिसली, चेन्नई में भी टूटे दाम; देखें आज का गरमा-गर्म भाव

जानें पूरा मामला 

जानकारी के मुताबिक ये पूरी घटना अप्रैल 2025 में शुरू होती है. महिला की बेटी की शादी 16 अप्रैल को तय थी. घर की पुताई हो रही थी, रिश्तेदार आ रहे थे और शादी की तैयारियां चल रही थीं. लेकिन शादी से ठीक 12 दिन पहले कुछ ऐसा हुआ जिसने सब बदल दिया. सास उस युवक राहुल के साथ घर छोड़कर चली गई, जिससे उसकी बेटी से शादी होने वाली थी. आरोप है कि वो लाखों रुपये की ज्वेलरी और कैश लेकर भाग गई. इसके बाद परिवार ने दावा किया कि करीब पांच लाख रुपये के गहने और साढ़े तीन लाख रुपये कैश गायब हैं. बेटी ने मीडिया को बताया, “मेरी मां घर पर दस रुपये भी नहीं छोड़ गईं.”

Bharat Bandh LIVE Updates: आज देशभर में हड़ताल, दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में जानें क्‍या बंद रहेगा और क्‍या खुला

Advertisement