कमरे में पड़ा मिला सफाई कर्मी का शव! पास में सोता रहा साथी, पूरा मामला जान पुलिस का ठनका माथा

लखनऊ से बेहद ही हैरान करने वाली घटना (Shocking Incident) सामने आई है, जहां गेस्ट हाउस (Guest House) में 48 साल के व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों (Suspicious Circumstances) में शव पड़ा मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए अस्पताल भेज दिया है.

Published by DARSHNA DEEP

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बेहद ही हैरान और परेशान करने वाली घटना सामने आई है. जहां,  सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित कार्तिक गेस्ट हाउस में 48 साल के अरुण रावत का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला. मृतक लुलु मॉल में सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत था और मुख्य रूप से कैंट थाना क्षेत्र के रहने वाला निवासी था. 

आखिर क्या है पूरा मामला?:

पुलिस को मंगलवार सुबह करीब 9 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि गेस्ट हाउस के एक कमरे में अरुण रावत घायल अवस्था में पडे हुए हैं. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तुरंत मेदांता अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें इलाज के दौरान ही मृत घोषित कर दिया. शुरुआती जांच में यह पता चला कि मृतक अरुण रावत अपने परिचित विकास रावत, अमन और उसकी पत्नी विमला के साथ गेस्ट हाउस के कमरे में ठहरे हुए थे. बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात चारों ने कमरे में पार्टी की थी.

Related Post

परिजनों का आरोप और प्रदर्शन:

मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पार्टी के दौरान विवाद और मारपीट भी हुई, जिसमें अरुण की मौके पर ही मौत हो गई. देर रात घर नहीं लौटने पर परिजनों ने गूगल लोकेशन के ज़रिए उनकी तलाश की और उन्हें गेस्ट हाउस में मृत पाया. मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. इसके अलावा परिजनों ने विजयनगर में शव रखकर सड़क पर जमकर प्रदर्शन किया और साथ ही हंगामा भी किया है. 

मामले में पुलिस ने कार्रवाई की शुरू:

पुलिस ने मृतक के साथ कमरे में ठहरे विकास रावत, अमन और विमला को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में नशेबाजी के दौरान विवाद की बात सामने आई है. लेकिन, मृतक के शव पर किसी प्रकार के कोई गंभीर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा और उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026