Categories: Uncategorized

91 साल की उम्र में मां ने बेटे के लिए किया कुछ ऐसा, जिसे देख हर किसी की आंखें हुई नम..!

91 साल की मां ने बिस्तर पर रहकर अपने बेटे के लिए कुछ ऐसा किया जिसे देख हर कोई दंग रह गया है. मां के प्यार की बराबरी तो कभी भी कोई नहीं कर सकता है और आज ये साबित हो गया है-

Published by sanskritij jaipuria

Viral News: मां का प्यार अक्सर सबसे सिंपल, छोटे और अनोखे तरीकों से दिखता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर मां के प्यार की तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसे देख हर कोई इमोश्नल हो रहा है. 

एक पोस्ट में अरुण भागवतुला ने अपनी 91 साल की मां की कहानी शेयर की. बिस्तर पर रहकर भी उन्होंने अपने बेटे के लिए स्वेटर बनाना जारी रखा. उम्र और शारीरिक तकलीफ के बावजूद, उन्होंने धीरे-धीरे स्वेटर बुना, जब हाथ दर्द करने लगे तो आराम किया और फिर फिर से काम शुरू किया.

प्यार से बुना स्वेटर

पोस्ट के अनुसार, स्वेटर बनाने से पहले उनकी मां ने संदेश भेजा कि वो उनके लिए सफेद स्वेटर बनाना चाहती हैं और अगर वो मना भी कर दें तो भी बनाएंगी. उनकी दृढ़ता देखकर अरुण ने सहमति दे दी. जब स्वेटर का ऊपरी हिस्सा बन गया, उन्होंने बेटा से नेकलाइन की जांच करवाई. अरुण ने थोड़ी लंबाई बढ़ाने की सलाह दी, तो उनकी मां ने चुपचाप पहले से किया हुआ काम खोलकर फिर से शुरू कर दिया.

आगे उन्होंने स्वेटर का आगे और पीछे का हिस्सा पूरा किया और फिट चेक करने को कहा. जब अरुण ने पहन कर देखा, तो दो हिस्सों के बीच छह इंच का अंतर था. मां ने हैरानी जताई और कहा कि उन्होंने बिल्कुल वही बनाया जो बेटा ने छाती का माप दिया था.

अरुण ने शांतिपूर्वक कहा, ‘आपने मेरा छाती का माप पूछा था… कमर का नहीं. मां ने फिर से स्वेटर खोलकर दुबारा बुना. इस बार थोड़ी हिचकिचाहट के साथ, लेकिन उन्होंने फिर भी पूरा किया. अंत में, स्वेटर थोड़ा छोटा बनकर तैयार हुआ. अरुण ने कहा, इस बार मैंने उन्हें नहीं बताया. स्वेटर छोटा हो सकता है, लेकिन उनका प्यार कभी नहीं.

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया

इस पोस्ट पर लोगों ने बेहद गर्मजोशी से प्रतिक्रिया दी. कई ने इसे भावनात्मक, सुंदर और गहराई से जुड़ा हुआ बताया. एक यूजर ने लिखा, आप उन कुछ लोगों में से हैं जिन्हें ये अनुभव मिला. दूसरे ने कहा, ‘वाह, ये तो हमेशा के लिए एक अद्भुत उपहार है!’ तीसरे ने लिखा, ‘इस स्वेटर की खामियां ही इसे खूबसूरत बनाती हैं.’ एक और ने टिप्पणी की, ‘इस स्वेटर में सिर्फ और सिर्फ प्यार ही नजर आता है.’

 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

ट्रैफिक चालान से छुटकारा! इस दिन लगेगी दिल्ली में स्पेशल लोक अदालत

Lok Adalat 2026: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से…

March 31, 2026

Trump Approval Rating: ईरान युद्ध पड़ा भारी, डोनाल्ड ट्रंप का MAGA मैजिक खत्म! रेटिंग हुई धड़ाम

Donald Trump: हालिया आंकड़ों के अनुसार, उनकी नेट अप्रूवल रेटिंग गिरकर -17 पर पहुंच गई…

March 31, 2026

Toll Tax Hike: टोल हुआ महंगा! बुधवार से सफर पर बढ़ा खर्च, जानें नई दरें

toll tax rates: टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले गैर-वाणिज्यिक वाहन…

March 31, 2026

ओवरटाइम कराना अब महंगा! महिलाओं के लिए आई अच्छी खबर; हरियाणा सरकार के नए नियम लागू

Haryana Latest News: नए नियमों के तहत किसी भी कर्मचारी से एक दिन में अधिकतम…

March 31, 2026

Cicada COVID variant: 23 देशों में फैल रहा नया ‘कोरोना’! क्या है Cicada Virus, भारत के लिए कितनी चिंता?

Corona New Variant Cicada Virus: दुनिया में कोरोना का नया वेरिएंट Cicada BA.3.2 फैल रहा…

March 31, 2026

हिमाचल में एंट्री टैक्स खत्म! सुक्खू सरकार ने लिया बड़ा यू-टर्न? कारोबारियों में खुशी की लहर

Himachal Pradesh Entry Tax: राज्य में प्रवेश करने वाले वाहनों को उसी दर पर टैक्स…

March 31, 2026