Categories: टेक - ऑटो

WhatsApp का नया और धमाकेदार फीचर: अब सीधे डायल कर सकेंगे नंबर

वॉट्सऐप (WhatsApp) ने अपने यूज़र्स के लिए एक बड़ा फीचर निकाला है, जिसका नाम है "यूनिफाइड कॉल हब" (Unified Call Hub)है. इस नए फीचर का इस्तेमाल कर आप कॉलिंग अनुभव.

Published by DARSHNA DEEP

WhatsApp New Feature: वॉट्सऐप (WhatsApp) ने अपने यूज़र्स के लिए एक बड़ा और उपयोगी फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है, जिसका नाम है “यूनिफाइड कॉल हब” (Unified Call Hub)है.  इस नए फीचर का उद्देश्य कॉलिंग अनुभव को बेहतर बनाना और कॉल्स को मैनेज करना पहले से और भी आसान बनाना है. आइए जानते हैं इस खबर में वॉट्सऐप के नए फीचर्स के बारे में. 

‘यूनिफाइड कॉल हब’ के मुख्य फीचर्स

यह फीचर वॉट्सऐप को पारंपरिक फोन कॉलिंग ऐप के करीब लाने में कोशिश करता है, जिससे यूज़र्स के लिए कई नई सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकती है. 

सीधे नंबर डायल करना:

अब यूज़र्स को कॉल करने के लिए पहले कॉन्टैक्ट को सेव करने की ज़रूरत नहीं होगी. इस फीचर के तहत, यूज़र्स सीधे वॉट्सऐप के इंटरफ़ेस से नंबर डायल कर कॉल कर सकेंगे. यह उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी होगा जिनसे आप पहली बार बात कर रहे हैं या जिन्हें आप अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव नहीं करना चाहते हैं. 

Related Post

कॉल लिस्ट और शेड्यूल:

इतना ही नहीं, नया हब यूज़र्स को अपनी पूरी कॉल हिस्ट्री को आसानी से देखने की सुविधा भी देता है. इसके अलावा, यूज़र्स अब भविष्य में होने वाली कॉल्स को पूरी तरह से और बड़े ही आसानी से शेड्यूल भी कर सकते हैं. इसका इस्तेमाल करने से ज़रूरी कॉल मिस होने की संभावना बेहद ही कम हो जाएगी. 

फेवरेट्स मार्क करना:

इस फीचर्स का इस्तेमाल करने से यूज़र्स अपने पसंदीदा कॉन्टैक्ट्स को ‘फेवरेट’ (Favorites) के रूप में भी मार्क कर सकते हैं, जिन्हें वे अक्सर कॉल करते हैं. इससे वे महत्वपूर्ण लोगों को तुरंत ढूंढकर बिना किसी देरी के तुरंत कॉल कर सकेंगे. 

क्या है रोलआउट की स्थिति:

यह नया फीचर फिलहाल iOS यूज़र्स के लिए रोलआउट होना शुरू हो गया है. उम्मीद है कि जल्द ही यह सुविधा एंड्रॉइड यूज़र्स के लिए भी की जाएगी. वॉट्सऐप का मानना है कि इस यूनिफाइड कॉल हब के साथ, यूज़र्स का कॉलिंग अनुभव पहले से कहीं अधिक सुविधाजनक हो जाएगा, जिससे उन्हें अपने कॉन्टैक्ट्स से जुड़ने में बेहद ही आसानी होगी. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

CBSE का बड़ा फैसला! छात्रों के लिए नया नियम; 7 दिन में लागू होगा थर्ड लैंग्वेज सिस्टम

CBSE New Language Rules: बोर्ड ने सभी स्कूलों को नए नियमों को जल्द से जल्द…

April 10, 2026

अब डीजल नहीं, हाइब्रिड का जमाना! जानिए भारत में कौन-कौन सी SUV होगी लॉन्च?

Upcoming hybrid cars India: हाइब्रिड कारें पेट्रोल इंजन और बैटरी के संयोजन से चलती हैं,…

April 10, 2026

Shani Dev remedies: शनिवार के इन अचूक उपायों से शांत होंगे शनि देव, दूर होगा साढ़ेसाती का असर

Shani Dev remedies: शनिवार के दिन किए गए विशेष उपाय जैसे पीपल पूजा, छाया दान,…

April 10, 2026

Dhurandhar song singer: सलमान खान से मिलने का सपना अधूरा रह गया, सिंगर की मां की आखिरी ख्वाहिश नहीं हुई पूरी

Dhurandhar song singer: ‘धुरंधर द रिवेंज’ के गाने से मशहूर हुए खान साहब ने अपनी…

April 10, 2026

KVS Admission Rules: सीट फुल होने पर भी मिलेगा दाखिला! KVS में किन बच्चों को मिलता है पक्का एडमिशन? जानिए नियम

KVS employee children admission: KVS के नियमों के अनुसार, केंद्रीय विद्यालय, रीजनल ऑफिस, ZIET या…

April 10, 2026

Rashmika Mandanna Birthday Gift: बर्थडे पर रश्मिका मंदाना पिता का खास तोहफा, मिला सपनों का घर, भावुक हुईं एक्ट्रेस

Rashmika Mandanna Birthday Gift: रश्मिका मंदाना को उनके 30वें जन्मदिन पर पिता से ‘Serenity’ नाम…

April 10, 2026