Categories: टेक - ऑटो

2 ग्लास चावल बचा देगा आपके लाखों का खर्चा, ये ट्रिक अपना फिजूलखर्ची को कहेंगे बाय

पानी के संपर्क में आए फोन को चार्ज करना खतरनाक हो सकता है। इससे शॉर्ट सर्किट या आग लग सकती है। ऐसा करने से पानी फोन में और भी गहराई तक प्रवेश कर सकता है। तेज गर्म हवा या हीटिंग से फोन का सर्किट खराब हो सकता है।

Published by Divyanshi Singh

Mobile Repair tips :इन दिनों बारिश कब होगी, कोई नहीं जानता। ऐसे में मोबाइल एक ऐसा डिवाइस है जो अक्सर हमारे साथ रहता है। बारिश के दौरान इसकी सुरक्षा सबसे जरूरी हो जाती है। अगर फोन में पानी चला जाए तो यह परेशानी खड़ी कर देता है। कई लोग घबराकर तुरंत नया फोन खरीदने की सोचने लगते हैं, लेकिन कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर आप अपने गीले फोन को भी दोबारा चालू कर सकते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि अगर फोन में पानी चला जाए तो क्या करना चाहिए और क्या बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

अगर फोन में पानी चला जाए तो सबसे पहले क्या करें?

  • अगर फोन चालू है और उसमें पानी चला जाए तो उसे तुरंत बंद कर दें। इससे शॉर्ट सर्किट का खतरा कम हो जाएगा।
  • फोन के सभी बाहरी पार्ट्स (सिम कार्ड, एसडी कार्ड, बैक कवर, केस) निकाल लें ताकि उसे सुखाने में आसानी हो।
  • फोन के बाहर की नमी को मुलायम कपड़े या टिश्यू से साफ करें। चार्जिंग पोर्ट, हेडफोन जैक और स्पीकर जैसी जगहों पर ज्यादा ध्यान दें।

क्या नहीं करना चाहिए?

पानी के संपर्क में आए फोन को चार्ज करना खतरनाक हो सकता है। इससे शॉर्ट सर्किट या आग लग सकती है। ऐसा करने से पानी फोन में और भी गहराई तक प्रवेश कर सकता है। तेज गर्म हवा या हीटिंग से फोन का सर्किट खराब हो सकता है।

Related Post

अपनाएं ये तरकीबें

कच्चे चावल को एयरटाइट कंटेनर में लें। फोन को इसमें 24 से 48 घंटे तक पूरी तरह से डुबोकर रखें। चावल नमी सोख लेता है जिससे फोन सूख सकता है। फोन को सिलिका जेल के पैकेट में रखें, यह पानी सोखने में मदद करता है। फोन को सीधे तेज पंखे के नीचे रखें और 2 दिन तक सूखने दें।

कैसे पता करें कि फोन ठीक हुआ है या नहीं?

48 घंटे बाद फोन को ऑन करें। अगर डिस्प्ले, साउंड, टच, चार्जिंग और कैमरा ठीक से काम कर रहे हैं तो समझ लें कि फोन बच गया है। अगर फोन ऑन नहीं हो रहा है या स्क्रीन काली है तो सर्विस सेंटर जरूर जाएं।

चीन ने लॉन्च किया दुनिया का पहला 10G ब्रॉडबैंड नेटवर्क, स्पीड जान चौंक जाएंगे

Google मैसेज में ब्लर हो जाएंगी अश्लील तस्वीरें, आ गया नया अपडेट

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

West Bengal Election: 182 सीटों पर किस्मत आजमाएगा ओवैसी-कबीर गठबंधन, बंगाल की राजनीति में बड़ा खेल!

West Bengal Assembly Election: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस बात की घोषणा की है…

March 23, 2026

Lakshmi Panchami 2026: लक्ष्मी पंचमी के दिन कर लें इस मंत्र का जाप, घर में कभी नहीं होगी इस चीज की कमी

Lakshmi Panchami 2026: आज 23 मार्च को लक्ष्मी पंचमी है. आज के दिन लोग अपना…

March 23, 2026