Categories: टेक - ऑटो

Samsung Galaxy S26 Launch: आज लॉन्च हो रहा है सैमसंग का धमाकेदार फोन, जान लें फीचर्स और दास से लेकर सबकुछ

Samsung Galaxy S26 Launch: आज सैमसंग गैलेक्सी की S26 सीरीज लॉन्च होने वाली है. इससे पहले आइए जान लेते हैं कि कितना होगा दाम, कैसी है बैटरी और भी बहुत कुछ-

Published by sanskritij jaipuria

Samsung Galaxy S26 Launch: आज Samsung Galaxy Unpacked 2026 इवेंट में सैमसंग अपने नए फोन गैलेक्सी S26 अल्ट्रा (Galaxy S26 Ultra), गैलेक्सी S26 प्लस(Galaxy S26 Plus) और गैलेक्सी S26 (Galaxy S26) लॉन्च करेगा. इसके साथ ही नए इयरबड्स और स्मार्टवॉच भी पेश होंगे. इवेंट सैन फ्रांसिस्को में रात 11:30 बजे IST (25 फरवरी 2026) पर होगा. सबसे ज्यादा ध्यान Galaxy S26 Ultra पर है, जो इस साल आने वाले Apple iPhone 18 Pro Max को टक्कर देगा.

इवेंट भले ही सैन फ्रांसिस्को में हो, इसे आप ऑनलाइन लाइव देख सकते हैं. Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 Plus, और Galaxy S26 के लॉन्च को देखने के लिए सैमसंग का लिंक या लाइव ब्लॉग इस्तेमाल किया जा सकता है.

Galaxy S26 Ultra में क्या नया है?

Galaxy S26 Ultra का डिजाइन पिछले मॉडल की तुलना में थोड़ा बदल गया है. इसमें अब फ्लैट फ्रेम है और कैमरा हिस्सा पहले से बड़ा दिखाई देता है. पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस का शेप बदलकर गोल कर दिया गया है, जिससे ये पहले से अलग और मॉडर्न लगता है. हालांकि, S Pen की कार्यक्षमता पहले जैसी ही बनी हुई है और इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी नहीं है. यानी आप पहले की तरह इसे नोट्स लेने और फोन के साथ इंटरैक्ट करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन वायरलेस फीचर्स नहीं मिलेंगे.

फोन का रेट

Samsung Galaxy S26 Ultra की भारत में कीमत (अनुमानित) लॉन्च से पहले ही सामने आ रही है. शुरुआती अनुमान के अनुसार 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वाला वेरिएंट लगभग ₹1,39,999 में उपलब्ध हो सकता है, जबकि 12 GB रैम और 512 GB स्टोरेज वाला मॉडल करीब ₹1,51,999 का हो सकता है. इसके अलावा 16 GB रैम और 1 TB स्टोरेज वाला प्रीमियम वेरिएंट ₹1,59,999 या उससे ज्यादा की कीमत में आ सकता है. हाई स्टोरेज वेरिएंट्स और एक्सक्लूसिव कलर ऑप्शंस के कारण कुछ प्रीमियम कॉन्फिगरेशन की कीमत ₹1.6 लाख से भी ऊपर जा सकती है.

बैटरी क्षमता

सैमसंग ने बैटरी के मामले में भी अलग-अलग मॉडल्स के लिए अलग स्पेसिफिकेशन दिए हैं. Galaxy S26 Ultra में 5,000mAh की बड़ी बैटरी है, जिससे ये लंबे समय तक चार्ज रख सकता है. इसके छोटे वेरिएंट Galaxy S26 Plus में 4,800mAh की बैटरी दी गई है, जबकि बेस मॉडल Galaxy S26 में 4,200mAh बैटरी होगी. इस तरह हर मॉडल के उपयोग और स्क्रीन साइज के हिसाब से बैटरी क्षमता को संतुलित किया गया है.

Related Post

डिस्प्ले और स्क्रीन फीचर्स

डिस्प्ले की बात करें तो Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच का Dynamic AMOLED 2X स्क्रीन है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसके साथ ही इसमें नया प्राइवसी स्क्रीन फीचर और गोरिल्ला ऑरमर 2 प्रोटेक्शन है, जिससे स्क्रीन सेफ रहती है. Galaxy S26 Plus में 6.7 इंच का QHD+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें भी गोरिल्ला ऑरमर 2 प्रोटेक्शन मिलेगा. वहीं, Galaxy S26 में 6.3 इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसका मतलब है कि हर मॉडल में शानदार डिस्प्ले होगा, लेकिन बड़े मॉडल में ज्यादा प्रीमियम और एडवांस फीचर्स मिलेंगे.

कैमरा सेटअप

Galaxy S26 Ultra का कैमरा सेटअप भी काफी इम्प्रेसिव है. इसमें चार रियर कैमरे दिए गए हैं. मेन कैमरा 200 मेगापिक्सल का है, इसके अलावा 50 मेगापिक्सल, 24 मेगापिक्सल और 12 मेगापिक्सल कैमरे हैं. ये कैमरा सेटअप प्रोफेशनल फोटोग्राफी और जूम फीचर्स के लिए तैयार किया गया है. यूजर्स को इस फोन में हाई क्वालिटी फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग का एक्सपीरिएंस मिलेगा.

Edge वेरिएंट नहीं होगा

पिछले साल Galaxy S25 Edge लॉन्च हुआ था, लेकिन ये एक खास और लिमिटेड मॉडल था. इसकी खासियत स्लिम डिजाइन थी, लेकिन छोटे साइज के कारण बैटरी और कुछ फीचर्स में कम करने पड़े थे. कस्टमरों को ये उतना पसंद नहीं आया, इसलिए इस साल Galaxy S26 Edge लॉन्च नहीं किया जाएगा. सैमसंग ने इस बार पूरी सीरीज में प्राइमरी और प्लस वेरिएंट पर ध्यान दिया है.

 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

IPL 2026 में ट्विस्ट! BCCI ने किया बड़ा बदलाव; मैच देखने जा रहे फैंस जरूर पढ़ें ये खबर

IPL 2026 Schedule: वर्तमान पॉइंट्स टेबल की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स शानदार प्रदर्शन के…

April 13, 2026

Android Privacy Settings: आपका एंड्रॉयड फोन चुपके से भेज रहा डेटा! ऐसे करें तुरंत बंद

how to stop data sharing with google: यह डेटा यूजर के अनुभव को बेहतर बनाने…

April 13, 2026

देहरादून एंट्री से पहले क्यों झुकाते हैं लोग यहां सिर? PM मोदी भी करेंगे दर्शन; जानिए डाट काली मंदिर का रहस्य

PM Modi News: प्रधानमंत्री यहां विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे. यह मंदिर अपनी धार्मिक मान्यता और चमत्कारों…

April 13, 2026

Video: आप क्यूट हो…युजवेंद्र चहल ने इस एक्ट्रेस को किया मैसेज! दोनों के बीच की चैट भी आई सामने

Yuzvendra Chahal News: तानिया चटर्जी ने मीडिया के सामने दावा किया कि चहल ने उनकी…

April 13, 2026