Categories: टेक - ऑटो

अब कार में चलेगा YouTube और Netflix! Portronics का नया Wireless CarPlay Adapter लॉन्च, कीमत जानिए

नाम है Tune Plus. यह एक प्लग-इन डिवाइस है, जो आपकी कार के wired Apple CarPlay और Android Auto सिस्टम को wireless बना देता है. इसके साथ ही इसमें YouTube और Netflix स्ट्रीमिंग सपोर्ट भी मिलता है.

Published by Renu chouhan

भारत की लोकप्रिय टेक कंपनी Portronics ने एक नया वायरलेस कार एडेप्टर लॉन्च किया है- जिसका नाम है Tune Plus. यह एक प्लग-इन डिवाइस है, जो आपकी कार के wired Apple CarPlay और Android Auto सिस्टम को wireless बना देता है. इसके साथ ही इसमें YouTube और Netflix स्ट्रीमिंग सपोर्ट भी मिलता है, यानी अब कार में बैठकर आप फिल्में और वीडियो भी देख सकते हैं.

कैसे काम करता है यह Wireless Adapter
Portronics Tune Plus एक छोटा सा डिवाइस है जिसे आप अपनी कार के USB पोर्ट में लगाते हैं. यह आपकी कार में पहले से मौजूद wired CarPlay या Android Auto सिस्टम को wireless में बदल देता है. यानि अब आपको हर बार फोन को केबल से जोड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी. एक बार मोबाइल को कनेक्ट कर लेने के बाद, जैसे ही आप कार स्टार्ट करेंगे, फोन अपने-आप वायरलेस तरीके से जुड़ जाएगा.

YouTube और Netflix देखने की सुविधा
इस डिवाइस की सबसे खास बात यह है कि इसमें YouTube और Netflix का बिल्ट-इन सपोर्ट दिया गया है. यानि जब आपकी कार पार्किंग में खड़ी हो या आप कहीं चार्जिंग या ब्रेक के दौरान रुके हों, तो आप सीधे कार की स्क्रीन पर वीडियो देख सकते हैं. अब अलग से मोबाइल या टैब लगाने की झंझट नहीं — बस Tune Plus से ही एंटरटेनमेंट ऑन. 

फास्ट परफॉर्मेंस और कनेक्टिविटी
Portronics Tune Plus में 3GB RAM और 32GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिससे सिस्टम तेज़ और स्मूथ चलता है. यह डिवाइस Dual-band Wi-Fi (2.4GHz और 5GHz) पर काम करता है, जिससे फोन और कार की स्क्रीन के बीच कनेक्शन बेहद स्टेबल और फास्ट रहता है. इससे वीडियो बफरिंग या लैग जैसी समस्या नहीं आती.

Related Post

किन डिवाइसों और कारों के साथ कम्पैटिबल है
यह एडेप्टर उन सभी कारों में काम करता है जिनमें पहले से factory-installed wired CarPlay या Android Auto सिस्टम लगा है. सपोर्टेड फोनों में शामिल हैं- 
* iPhones (iOS 15 या उससे नए वर्जन)
* Android फोन्स (Android 12 या उससे ऊपर)

इसकी इंस्टॉलेशन बहुत आसान है, किसी ऐप या एक्स्ट्रा सॉफ्टवेयर की जरूरत नहीं. बस प्लग इन करें और कनेक्ट करें.

लोकल फीचर्स और कीमत
Portronics Tune Plus में एक TF कार्ड स्लॉट भी दिया गया है जिससे आप ऑफलाइन म्यूज़िक या वीडियो प्ले कर सकते हैं. इसके अलावा इसमें USB-A और USB-C दोनों पोर्ट्स का सपोर्ट दिया गया है, ताकि नई और पुरानी दोनों तरह की कारों में यह काम कर सके. Portronics ने इस प्रोडक्ट की कीमत ₹4,649 रखी है और इसके साथ 6 महीने की वारंटी भी दी जा रही है. आप इसे Portronics की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon, Flipkart और नजदीकी रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं.

क्यों खरीदें Portronics Tune Plus
* कार में वायरलेस CarPlay और Android Auto का एक्सपीरियंस
* केबल की झंझट से छुटकारा
* YouTube और Netflix सपोर्ट
* स्मूथ परफॉर्मेंस और ड्यूल बैंड वाई-फाई
* आसान इंस्टॉलेशन और स्टाइलिश डिजाइन

Renu chouhan
Published by Renu chouhan

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026