Categories: टेक - ऑटो

त्योहार पर धमाका! एयरटेल दे रहा है फ्री OTT, Apple Music और Google Storage; जानें कैसे मिलेगा फायदा

त्योहारों का मौसम आते ही टेलीकॉम कंपनियां नए ऑफर्स लेकर आती हैं. इसी कड़ी में एयरटेल ने अपने यूज़र्स के लिए एक खास Festival Bonanza Offer लॉन्च किया है. इस ऑफर में प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों तरह के ग्राहकों को ढेरों फायदे मिलेंगे, जिनमें शामिल हैं – फ्री OTT सब्सक्रिप्शन, गूगल वन क्लाउड स्टोरेज और फ्री म्यूजिक ऐप एक्सेस.

Published by Renu chouhan

त्योहारों का मौसम आते ही टेलीकॉम कंपनियां नए ऑफर्स लेकर आती हैं. इसी कड़ी में एयरटेल ने अपने यूज़र्स के लिए एक खास Festival Bonanza Offer लॉन्च किया है. इस ऑफर में प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों तरह के ग्राहकों को ढेरों फायदे मिलेंगे, जिनमें शामिल हैं – फ्री OTT सब्सक्रिप्शन, गूगल वन क्लाउड स्टोरेज और फ्री म्यूजिक ऐप एक्सेस.

क्या मिलेगा एयरटेल के त्योहार ऑफर में?
एयरटेल इस ऑफर में यूज़र्स को फ्री Apple Music Premium सब्सक्रिप्शन दे रहा है. इसके अलावा, क्लाउड स्टोरेज की सुविधा भी बढ़ा दी गई है.
– पोस्टपेड यूज़र्स को मिलेंगे 100GB गूगल वन क्लाउड स्टोरेज.
– प्रीपेड यूज़र्स को मिलेंगे 30GB गूगल वन क्लाउड स्टोरेज.

साथ ही, यूज़र्स को एक साल के लिए Perplexity AI का सब्सक्रिप्शन भी फ्री दिया जाएगा.

नए प्रीपेड प्लान्स
एयरटेल ने इस ऑफर के साथ दो नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं:

Related Post

₹379 प्लान
इस प्लान की वैधता 1 महीना है. इसमें यूज़र्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, 100 SMS प्रतिदिन, 2GB डेटा और अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है. साथ ही, Airtel Xstream Play Premium का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है, जिससे 22 OTT ऐप्स तक एक्सेस मिलेगा.

₹449 प्लान
इस प्लान की वैधता 28 दिन है. इसमें रोज़ 4GB डेटा मिलेगा, साथ ही Jio Hotstar सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा. इसमें भी अनलिमिटेड 5G डेटा, Airtel Xstream Play Premium, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज़ाना 100 SMS शामिल हैं.

डेटा पैक और खास क्रिकेट पास
एयरटेल ने ₹100 का डेटा पैक भी लॉन्च किया है. इसमें कुल 6GB डेटा (5GB + 1GB एक्स्ट्रा) मिलेगा, जिसकी वैधता 30 दिन होगी. साथ ही इसमें Airtel Xstream Play का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है. इसी के साथ, एयरटेल ने क्रिकेट फैंस के लिए एक खास ऑफर भी लॉन्च किया है – Asia Cup Cricket Pass, जो ₹349 प्लान के साथ मिलेगा. इससे यूज़र्स मैचों का मज़ा बिना रुकावट ले पाएंगे.

बदलाव: 1GB डेली डेटा वाला प्लान हुआ बंद
एयरटेल ने हाल ही में अपना सबसे सस्ता 1GB डेली डेटा प्लान बंद कर दिया है. अब अगर यूज़र्स को रोज़ाना 1GB डेटा चाहिए तो उन्हें ₹299 वाला प्लान चुनना होगा.

Renu chouhan
Published by Renu chouhan

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026