Old Geyser Tips : सालों पुराने गीजर को बनाएं स्मार्ट, आपकी आवाज से ही ऑन-ऑफ होगा गीजर, बस करना होगा ये काम

Old Geyser Tips : अपने पुराने गीजर को स्मार्ट प्लग से स्मार्ट बनाएं. आवाज से कंट्रोल करें, टाइमर सेट करें और उठने से पहले गर्म पानी पाएं, बिना नया गीजर खरीदें, आसान और किफायती तरीका.

Published by sanskritij jaipuria

Old Geyser Tips : आज के समय में स्मार्ट टेक्नोलॉजी ने हमारे जीवन को काफी आसान बना दिया है. खासकर घरेलू उपकरणों में अब स्मार्ट फीचर्स आम हो गए हैं. गीजर भी ऐसे उपकरणों में से एक है, जो आजकल स्मार्ट ऑप्शन के साथ आते हैं. टाइमर लगाना हो या बिजली की खपत को ट्रैक करना – ये सारी सुविधाएं अब गीजर में मौजूद होती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप अपने पुराने गीजर को भी स्मार्ट गीजर में बदल सकते हैं? जी हां, केवल कुछ सरल उपायों से आपका सालों पुराना गीजर भी स्मार्ट बन सकता है, जो आपकी आवाज पर काम करेगा और सुबह उठने से पहले गर्म पानी उपलब्ध कराएगा. आइए विस्तार से समझते हैं यह कैसे संभव है.

सबसे पहला कदम है एक स्मार्ट प्लग का इस्तेमाल. स्मार्ट प्लग एक ऐसा डिवाइस होता है, जिसे आप अपने गीजर के स्विच और पावर सॉकेट के बीच लगा देते हैं. खास बात ये है कि गीजर के लिए 16 एंपियर क्षमता वाले स्मार्ट प्लग का ही चुनाव करना चाहिए, ताकि बिजली की सही सप्लाई बनी रहे और डिवाइस सेफ रहे. बाजार में कई ब्रांड्स के स्मार्ट प्लग मिलते हैं जिन्हें आप आसानी से ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीद सकते हैं. स्मार्ट प्लग को अपने वाई-फाई नेटवर्क से जोड़कर आप अपने स्मार्टफोन ऐप की मदद से अपने पुराने गीजर को कहीं से भी कंट्रोल कर सकते हैं.

आवाज से गीजर कंट्रोल करना हुआ आसान

स्मार्ट प्लग की सबसे बड़ी खूबी ये है कि इसे आप Amazon Alexa या Google Assistant जैसे स्मार्ट स्पीकर से कनेक्ट कर सकते हैं. इसके लिए स्मार्ट स्पीकर की ऐप में जाकर अपने स्मार्ट प्लग को लिंक करना होता है. इसके बाद आप अपने गीजर को किसी भी समय केवल आवाज से ऑन या ऑफ कर सकते हैं. उदाहरण के तौर पर, “Alexa, गीजर चालू करो” या “Hey Google, गीजर बंद करो” जैसे कमांड्स से आपका काम आसान हो जाएगा. इस तरह आप बिना उठे या स्विच छुए अपने गीजर को आराम से संचालित कर सकते हैं.

Related Post

टाइमर सेट करें और सुबह उठें गर्म पानी के साथ

स्मार्ट प्लग की एक और उपयोगी सुविधा है टाइमर सेट करने की. आप अपने गीजर को सुबह उठने से कुछ मिनट पहले ऑन करने के लिए सेट कर सकते हैं, जिससे आपको सुबह गर्म पानी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. आप गीजर को 5 से 7 मिनट के लिए ऑन कर सकते हैं, ताकि पानी पूरी तरह गर्म हो जाए. इसी तरह आप रात को नहाने के समय के अनुसार भी टाइमर सेट कर सकते हैं ताकि उस वक्त गीजर चालू हो. ये सारी सेटिंग्स आप अपने स्मार्ट प्लग की ऐप में आसानी से कर सकते हैं.

स्मार्ट टेक्नोलॉजी का लाभ उठाने के लिए आपको हमेशा नया गीजर खरीदने की जरूरत नहीं है. सिर्फ एक स्मार्ट प्लग की मदद से आप अपने पुराने गीजर को भी स्मार्ट बना सकते हैं.
 

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026