अब Instagram Story में डालें आग, बर्फ या ताज! Meta AI करेगा सब कुछ कुछ सेकंड में, जानिए प्रोसेस

अब इसे सीधे Instagram Stories के एडिट मेन्यू में जोड़ दिया गया है. इस अपडेट के बाद कोई भी यूजर अपनी स्टोरीज को क्रिएटिव बना सकता है- चाहे बैकग्राउंड बदलना हो, कोई इफेक्ट जोड़ना हो या किसी चीज को हटाना हो- सब कुछ सिर्फ टेक्स्ट से.

Published by Renu chouhan

Instagram ने अब अपने यूजर्स के लिए एक नया और एडवांस फीचर लॉन्च किया है-  Meta AI Editing Tools. अब आप अपनी Stories के फोटो और वीडियो को सिर्फ एक टेक्स्ट लिखकर एडिट कर सकते हैं. पहले यह फीचर सिर्फ Meta AI चैटबॉट के जरिए मिलता था, लेकिन अब इसे सीधे Instagram Stories के एडिट मेन्यू में जोड़ दिया गया है. इस अपडेट के बाद कोई भी यूजर अपनी स्टोरीज को क्रिएटिव बना सकता है- चाहे बैकग्राउंड बदलना हो, कोई इफेक्ट जोड़ना हो या किसी चीज को हटाना हो- सब कुछ सिर्फ टेक्स्ट से.

कैसे करें AI से Instagram Stories एडिट? (Step-by-Step Guide)
1. Instagram ऐप खोलें और अपनी Story बनाएं.
2. अब स्क्रीन के ऊपर Paintbrush Icon पर टैप करें.
3. वहां आपको “Restyle” मेन्यू दिखेगा.
4. अब आप AI को टेक्स्ट में कमांड दे सकते हैं-  जैसे:
* “Add a crown” 
* “Change hair color to pink”
* “Add sunset background” 

क्या मिलेंगे प्रीसेट इफेक्ट्स भी?
जी हां, Meta ने इस फीचर में कुछ खास preset effects भी जोड़े हैं. इससे आप जल्दी से स्टाइल बदल सकते हैं- जैसे:
* सनग्लासेस लगाना
* जैकेट पहनाना
* फोटो पर वॉटरकलर इफेक्ट देना

कितना फ्री है यह AI फीचर?
यह नया फीचर बिलकुल फ्री है. यानी आपको कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना होगा.

Related Post

क्या आपका डेटा AI ट्रैनिंग में जाएगा?
Meta ने साफ बताया है कि अगर आप ये AI फीचर इस्तेमाल करते हैं, तो आपको उनकी AI Terms of Service माननी होंगी. इसका मतलब है कि आप कंपनी को अपने फोटो, वीडियो और फेसियल फीचर्स के एनालिसिस की अनुमति देते हैं. AI इन डेटा को यूज करके नई इमेज, इफेक्ट्स और कंटेंट जनरेट कर सकता है. इसलिए, यूज करने से पहले यह बात ध्यान में रखें कि आपका डेटा Meta के AI सिस्टम में ट्रेनिंग के लिए जा सकता है.

क्यों जरूरी है यह अपडेट?
Meta का यह कदम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के बीच AI इंटीग्रेशन की रेस को और तेज बना रहा है. कंपनी हाल ही में “Write with Meta AI” जैसे फीचर भी टेस्ट कर रही है, जिससे यूजर्स अपने पोस्ट के लिए क्रिएटिव कमेंट्स जनरेट कर सकते हैं. Meta के आंकड़ों के अनुसार, उसके AI ऐप के यूजर्स सिर्फ चार हफ्तों में 7.75 लाख से बढ़कर 27 लाख तक पहुंच गए-  खासकर AI Video Feed “Vibes” लॉन्च होने के बाद.

पैरेंट्स के लिए नई AI सेफ्टी कंट्रोल्स
Meta ने यह भी बताया कि अब पेरेंट्स के पास नया कंट्रोल सिस्टम होगा. वे देख सकते हैं कि उनके बच्चे AI चैट में क्या बात कर रहे हैं और चाहे तो AI चैट को पूरी तरह ऑफ भी कर सकते हैं. इससे कंपनी इनोवेशन के साथ-साथ यूजर प्राइवेसी और सेफ्टी पर भी फोकस कर रही है.

Renu chouhan
Published by Renu chouhan

Recent Posts

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026

Amethi Missing Girl Found: अमेठी में पुलिस का शानदार काम, कुछ ही घंटों में सुलझाया केस; लापता बच्ची परिवार को सौंपा

Amethi police news: लगातार प्रयास के बाद पुलिस को सफलता मिली और गुमशुदा बालिका को…

April 20, 2026