Categories: टेक - ऑटो

Maruti Ertiga Tour या Tata Curvv परिवार के लिए कौन सी कार है ज्यादा बेहतर?

Maruti Ertiga Tour vs Tata Curvv: अगर आप इस साल नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा है कि कौन सी खार खरीदें तो हम आपके लिए दो शानदार कारें लेकर आए हैं, जिनमे से एक आप खरीद सकते हैं.

Published by sanskritij jaipuria

Maruti Ertiga Tour vs Tata Curvv: अगर आप नई कार लेने की सोच रहे हैं और मारुति अर्टिगा टूर व टाटा कर्व्व के बीच उलझन है समझ नहीं आ रहा है कि कौन सी कार खरीदें, तो ये लेख आपकी मदद करेगा. दोनों गाड़ियां अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं. आसान भाषा में समझते हैं कि कौन-सी कार किसके लिए बेहतर है.

परिवार के लिए बेस्ट गाड़ी कौन सी

मारुति अर्टिगा टूर– ये 7-सीटर एमपीवी है, जो बड़े परिवारों के लिए सही रहती है. इसमें ज्यादा लोग बैठ सकते हैं और जरूरत पड़ने पर पीछे का सामान रखने की जगह भी बढ़ाई जा सकती है. अगर आपके घर में सदस्य ज्यादा हैं या अक्सर रिश्तेदार साथ सफर करते हैं, तो ये कार काम की है.

टाटा कर्व्व- ये 5-सीटर कार है. इसमें पांच लोगों के लिए बैठना आरामदायक है और अंदर की जगह खुली-खुली लगती है. इसका बूट भी बड़ा है, जिससे सफर में सामान रखने की दिक्कत नहीं होती.

मारुति अर्टिगा टूर के दाम

इसकी कीमत आम तौर पर कम रहती है. ये उन लोगों के लिए अच्छी है जो कम बजट में भरोसेमंद कार चाहते हैं. इसका रखरखाव आसान है और सीएनजी ऑप्शन होने से ईंधन खर्च भी कम पड़ता है.

Skoda Kushaq Monte Carlo vs Prestige: कौन सी कार दे सबसे किफायती लुक्स, फीचर और इंटीरियर? जानें सबकुछ

टाटा कर्व्व

इसकी शुरुआती कीमत अर्टिगा के आसपास है, लेकिन इसके ऊंचे मॉडल काफी महंगे हो जाते हैं. इसमें मिलने वाली सुविधाओं और तकनीक के कारण कीमत ज्यादा है. ये उन लोगों के लिए है जो ज्यादा खर्च कर सकते हैं.

Related Post

रोजाना चलाने का एक्सपीरिएंस

मारुति अर्टिगा टूर- शहर में चलाना आसान है और ट्रैफिक में भारी नहीं लगती. पेट्रोल और सीएनजी दोनों ऑप्शन होने से रोजाना इस्तेमाल में ये किफायती रहती है.

टाटा कर्व्व- ये चलाने में ज्यादा मजबूत और संतुलित महसूस होती है. ऊंचाई ज्यादा होने से खराब सड़कों पर भी दिक्कत कम आती है. इसके इंजन ऑप्शन बेहतर ताकत देते हैं, जिससे हाईवे पर ड्राइव आसान रहती है.

फाइनल फैसला

अर्टिगा टूर चुनें अगर: आपको 7 सीटों की जरूरत है, बजट सीमित है, ईंधन खर्च कम रखना चाहते हैं और एक साधारण लेकिन भरोसेमंद पारिवारिक कार चाहिए तो आप अर्टिगा टूर चुनें.

टाटा कर्व्व चुनें अगर: आप 5 लोगों के लिए आरामदायक कार चाहते हैं, नया और अलग डिजाइन पसंद करते हैं, बेहतर सुरक्षा व ड्राइविंग एक्सपीरिएंस चाहते हैं और तीसरी कतार की जरूरत नहीं है तो आप टाटा कर्व्व चुनें.

 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

IPL 2026 Tickets: MI के होम मैचों के टिकट ऑन सेल, कम कीमत में स्टेडियम पहुंचने का शानदार मौका

Wankhede Stadium IPL Tickets: तीसरा चरण 22 मार्च से 23 मार्च तक चला, जिसमें MI…

March 19, 2026

West Bengal Election 2026: बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, 111 उम्मीदवारों का ऐलान; इन बड़े नेताओं को मिला मौका

Second BJP Candidates List: इस सूची के साथ ही पार्टी ने कई अहम सीटों पर…

March 19, 2026

Drinking Water Safety: क्या बेड के पास पानी रखना सही आदत है? जानिए फायदे-नुकसान

Drinking Water Safety: सोते समय पास में पानी रखना आम आदत है, लेकिन खुला पानी…

March 19, 2026

अब मुंबई से नोएडा आकर भी लोग बोलेंगे ‘वाह ताज’, खर्च आएगा 1000 करोड़ रुपये

Luxury Hotels India: यह प्रोजेक्ट नोएडा के सेक्टर 129 में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे…

March 19, 2026

Gold Rate Today: कितना घटा सोने का दाम? क्या खरीदना चाहिए Gold, जानिये क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Gold Rate Today: ईरान-इजराइल में जंग के चलते शेयर बाजार लगातार गिर रहा है तो…

March 19, 2026