Categories: टेक - ऑटो

अब Gmail के सारे ईमेल पहुंचेंगे आपके Zoho Mail में अपने आप, सिर्फ एक सेटिंग से हो जाएगा काम

आपको बस Gmail की एक सेटिंग बदलनी होती है और उसके बाद सारे ईमेल अपने आप Zoho Mail इनबॉक्स में आने लगते हैं. यह फीचर कुछ-कुछ वैसे ही काम करता है जैसे फोन में Call Forwarding फीचर करता है. आइए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस जानते हैं.

Published by Renu chouhan

Zoho Group की ईमेल सर्विस Zoho Mail धीरे-धीरे काफी पॉपुलर होती जा रही है. कंपनी की इंस्टेंट चैट ऐप Arattai भी लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है. हाल ही में देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपना अकाउंट Zoho Mail पर बनाया है. अगर आपने भी Zoho Mail अकाउंट सेट किया है और चाहते हैं कि आपके Gmail पर आने वाले सारे ईमेल वहीं पर पहुंचें, तो इसका तरीका बहुत आसान है. आपको बस Gmail की एक सेटिंग बदलनी होती है और उसके बाद सारे ईमेल अपने आप Zoho Mail इनबॉक्स में आने लगते हैं. यह फीचर कुछ-कुछ वैसे ही काम करता है जैसे फोन में Call Forwarding फीचर करता है. आइए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस जानते हैं.

Step-by-Step गाइड: Gmail से Zoho Mail में ईमेल फॉरवर्ड करने का तरीका

1. अपने Gmail अकाउंट में लॉग इन करें.
2. दाईं ओर ऊपर दिए गए Settings (गियर आइकन) पर क्लिक करें और See All Settings विकल्प चुनें.
3. अब Forwarding and POP/IMAP टैब पर जाएं.
4. सबसे ऊपर Forwarding सेक्शन में Add a forwarding address पर क्लिक करें.
5. यहां अपना Zoho Mail ID डालें.
6. अब Gmail आपके Zoho Mail पर एक कन्फर्मेशन ईमेल भेजेगा.
7. Zoho Mail में जाकर उस ईमेल को खोलें और दिए गए कन्फर्मेशन लिंक पर क्लिक करें.
8. ऐसा करते ही Gmail का फॉरवर्डिंग फीचर एक्टिवेट हो जाएगा.

इन स्टेप्स को पूरा करने के बाद, आपके Gmail पर आने वाले सारे नए ईमेल ऑटोमैटिकली आपके Zoho Mail इनबॉक्स में पहुंचने लगेंगे.

कुछ जरूरी सेटिंग्स ध्यान में रखें

जब आप फॉरवर्डिंग सेट करते हैं, तो Gmail आपसे पूछेगा कि वह मूल ईमेल की कॉपी के साथ क्या करे. आपके पास चार विकल्प होंगे-

Related Post

1. Keep Gmail’s copy in the Inbox – इस विकल्प को चुनने पर ईमेल की कॉपी Gmail और Zoho Mail दोनों में रहेगी.
2. Mark Gmail’s copy as read – इससे ईमेल Gmail में रहेगा लेकिन “Read” मार्क हो जाएगा.
3. Archive Gmail’s copy – इससे ईमेल Gmail इनबॉक्स से हटकर आर्काइव में चला जाएगा.
4. Delete Gmail’s copy – इससे ईमेल सिर्फ Zoho Mail में रहेगा और Gmail से डिलीट हो जाएगा.

आप अपनी सुविधा के अनुसार कोई भी विकल्प चुन सकते हैं. अगर आप पूरी तरह Zoho Mail का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो “Delete Gmail’s copy” चुनना बेहतर रहेगा.

क्यों करें Gmail से Zoho Mail पर फॉरवर्डिंग

– Zoho Mail एक भारतीय ईमेल प्लेटफॉर्म है, जो डेटा को देश के अंदर सुरक्षित रखता है.

– इसमें कोई ऐड नहीं दिखते और यूजर एक्सपीरियंस क्लीन रहता है.

– Zoho Mail अब AI फीचर्स और बिज़नेस टूल्स के साथ Gmail का मजबूत विकल्प बन गया है.

Renu chouhan
Published by Renu chouhan

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026