Home > टेक - ऑटो > Google Pixel 8 या iPhone 15 कौन सा फोन है ज्यादा अच्छा, किसका कैमरा किसे देता है मात

Google Pixel 8 या iPhone 15 कौन सा फोन है ज्यादा अच्छा, किसका कैमरा किसे देता है मात

Google Pixel 8 vs Apple iPhone 15: गुगल पिक्सल 8 और आईफोन 15 दोनों प्रीमियम स्मार्टफोन हैं. Pixel 8 कैमरा और डिस्प्ले में आगे, iPhone 15 लग्जरी और यूजर एक्सपीरियंस में बेहतर, कीमत में Pixel सस्ता है.

By: sanskritij jaipuria | Published: February 20, 2026 5:49:07 PM IST



Google Pixel 8 vs Apple iPhone 15: स्मार्टफोन मार्केट में आजकल कॉम्पिटिशन बहुत बढ़ गया है. खासकर जब बात आती है Apple iPhone और Google Pixel की, तो लोगों के लिए दोनों में से एक को चूज करना और बी टफ हो जाता है. पिक्सल सीरीज ने अपने शानदार कैमरा और स्मार्ट फीचर्स के साथ एप्पल को चैलेंज किया है और अब लोग केवल लग्जरी ही नहीं, बल्कि कैमरा और परफॉर्मेंस के आधार पर भी चुनाव कर रहे हैं.

आज हम तुलना करेंगे Google Pixel 8 और iPhone 15 के बीच, ताकि ये पता चले कि कौन सा फोन आपके लिए सही रहेगा.

कौन है तकनीक में आगे?

दोनों स्मार्टफोन अपनी तकनीकी खूबियों के लिए जाने जाते हैं.

Google Pixel 8:

 6.2 इंच की Actua OLED डिस्प्ले
 1080 x 2400 पिक्सल रेजोल्यूशन
 2000 nits पीक ब्राइटनेस
 Google Tensor G3 प्रोसेसर

iPhone 15:

 A16 बायोनिक चिप
 USB-C चार्जिंग सपोर्ट
 प्रीमियम डिजाइन और स्मूद यूजर एक्सपीरियंस

जहां Pixel 8 अपने डिस्प्ले और प्रोसेसर के लिए फेमस है, वहीं iPhone 15 अपने प्रीमियम एक्सपीरिएंस और एप्पल इकोसिस्टम के कारण पसंद किया जाता है.

कैमरा मुकाबला: कौन है फोटो मास्टर?

कैमरा के मामले में दोनों स्मार्टफोन एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं.

Google Pixel 8:

 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा
 f/1.2 अपर्चर
 शानदार फोटो और वीडियो क्वालिटी

iPhone 15:

 48 मेगापिक्सल रियर कैमरा, f/1.6 अपर्चर
 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा

Pixel की कैमरा टेक्नोलॉजी फोटोग्राफी और वीडियो क्रिएशन में बेहतरीन है, वहीं iPhone का कैमरा सॉफ्टवेयर और कलर टोन के लिए जाना जाता है.

कीमत: बजट बनाम लग्जरी

कीमत की बात करें तो Pixel 8 लगभग 37,499 रुपये में उपलब्ध है, हालांकि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ये थोड़ा महंगा भी पड़ सकता है. वहीं, iPhone 15 की कीमत लगभग 59,900 रुपये है.

इस हिसाब से Pixel 8 बजट और फीचर्स के लिहाज से अच्छा ऑप्शन लगता है, जबकि iPhone 15 प्रीमियम और लग्जरी एक्सपीरिएंस देने वाला फोन है.

 

Advertisement