Categories: टेक - ऑटो

अब नहीं कर पाएंगे Facebook पर लाइक, मेटा ने किया खुलासा, जल्द हटेगा लाइक वाला बटन

Facebook Update: मेटा ने घोषणा की है कि वेबसाइट्स से फेसबुक के लाइक और कमेंट बटन हटा दिए जाएंगे. ये बदलाव डेवलपर टूल्स को माडर्न बनाने के लिए किया जा रहा है.

Published by sanskritij jaipuria

Facebook Update: सोशल मीडिया पर फेसबुक का लाइक बटन हर किसी के लिए जाना-पहचाना है. नीले रंग के इस अंगूठे वाले बटन ने सालों से लोगों के मन में अपनी एक खास जगह बना ली है. लेकिन अब ये सुनकर कई लोगों को थोड़ा आश्चर्य हो सकता है कि फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा ने इस बटन को रिटायर करने का फैसला कर लिया है. जल्द ही फेसबुक का लाइक बटन कई वेबसाइट्स से हमेशा के लिए गायब होने वाला है. 

कब हटेगा लाइक और कमेंट बटन

मेटा ने घोषणा की है कि 10 फरवरी 2026 से बाहरी वेबसाइट्स पर फेसबुक का लाइक और कमेंट बटन नहीं दिखेगा. यानी अगर कोई ब्लॉग, न्यूज वेबसाइट या ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल अपने पेज पर फेसबुक पोस्ट को एम्बेड करता है, तो वहां से ये दोनों बटन हट जाएंगे.

इसका मतलब ये है कि अगर आप किसी वेबसाइट पर कोई खबर या लेख पढ़ रहे हैं और नीचे नीले अंगूठे वाला लाइक बटन दिखता है, तो 10 फरवरी 2026 के बाद वह नजर नहीं आएगा.

क्यों लिया गया ये फैसला

मेटा का कहना है कि ये कदम डेवलपर टूल्स को माडर्न और आसान बनाने के लिए उठाया गया है. लगभग दस साल पहले फेसबुक ने इन सोशल प्लगइन्स (जैसे लाइक और कमेंट बटन) की शुरुआत की थी ताकि लोग बाहरी वेबसाइट्स से सीधे फेसबुक पर जुड़ सकें.

Related Post

लेकिन अब समय के साथ इन टूल्स का इस्तेमाल काफी कम हो गया है. आजकल वेबसाइट्स अपने खुद के इंटरैक्शन फीचर्स का उपयोग कर रही हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी लगातार बदल रहे हैं. इसलिए मेटा अब पुराने प्लगइन्स की जगह नए और बेहतर फीचर्स पर ध्यान केंद्रित करना चाहता है.

फेसबुक ऐप पर रहेगा बटन पहले जैसा

ये ध्यान देने योग्य बात है कि ये बदलाव सिर्फ बाहरी वेबसाइट्स के लिए है. फेसबुक की ऑफिशियल ऐप या वेबसाइट पर लाइक और कमेंट बटन पहले की तरह ही मौजूद रहेंगे. यूजर्स को फेसबुक पर लाइक या कमेंट करने के तरीके में कोई बदलाव नहीं दिखाई देगा.

वेबसाइट पर क्या असर पड़ेगा

जब ये बटन हटाए जाएंगे तो वेबसाइट्स या ब्लॉग पर कोई तकनीकी दिक्कत नहीं आएगी. साइट क्रैश नहीं होगी, केवल फेसबुक के लाइक और कमेंट बटन दिखना बंद हो जाएंगे. इसका मतलब है कि लोगों अब बाहरी साइट से सीधे लाइक या कमेंट नहीं कर पाएंगे, लेकिन वेबसाइट की बाकी सामग्री पर इसका कोई असर नहीं होगा.

 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026

Amethi Missing Girl Found: अमेठी में पुलिस का शानदार काम, कुछ ही घंटों में सुलझाया केस; लापता बच्ची परिवार को सौंपा

Amethi police news: लगातार प्रयास के बाद पुलिस को सफलता मिली और गुमशुदा बालिका को…

April 20, 2026

MP VIP Wedding: मुरैना में हाई-प्रोफाइल शादी, CM मोहन यादव से लेकर बीजोपी अध्यक्ष तक की मौजूदगी; नवदंपत्ति को दिया आशीर्वाद

MP VIP Wedding: मुरैना में आयोजित एक भव्य विवाह समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.…

April 20, 2026

Rajasthan Refinery Fire: रिफाइनरी में आग के बाद सियासी घमासान, PM मोदी के दौरे को लेकर RLP सुप्रीमो का बड़ा हमला

Pachpadra refinery fire: आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और आपातकालीन टीमें तुरंत सक्रिय…

April 20, 2026

Raebareli Crime: गांव में दरिंदगी की कोशिश, घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास; आरोपी गिरफ्तार

Gurubakshganj Attempted Assault: मामला 25 मार्च की रात का है. सराय डिगोसा निवासी विपिन उर्फ…

April 20, 2026