Home > टेक - ऑटो > Elon Musk ने AI पर की ऐसी भविष्यवाणी! दुनियाभर में मच गया हल्ला, बोले- अगले साल तक…

Elon Musk ने AI पर की ऐसी भविष्यवाणी! दुनियाभर में मच गया हल्ला, बोले- अगले साल तक…

एलन मस्क ने हाल ही में All-In Podcast में कहा कि 2026 तक AI किसी भी इंसान से ज्यादा बुद्धिमान हो जाएगा और 2030 तक यह पूरी मानवता से भी ज्यादा स्मार्ट बन सकता है.

By: Renu chouhan | Published: September 10, 2025 6:20:53 PM IST



Elon Musk AI prediction: टेस्ला और X (Twitter) के मालिक एलन मस्क ने हाल ही में All-In Podcast में कहा कि 2026 तक AI किसी भी इंसान से ज्यादा बुद्धिमान हो जाएगा और 2030 तक यह पूरी मानवता से भी ज्यादा स्मार्ट बन सकता है. उनका मानना है कि यह विकास जितना रोमांचक है, उतना ही खतरनाक भी हो सकता है.

क्यों दी मस्क ने ऐसी चेतावनी?
मस्क ने साफ कहा कि AI की ग्रोथ की स्पीड बहुत तेज है. एजेंटिक AI, फिजिकल AI और सॉवरेन AI जैसे नए ट्रेंड्स टेक्नोलॉजी को और तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं. इसके अलावा वे खुद xAI कंपनी चला रहे हैं, जो AI रिसर्च में बड़ा योगदान दे रही है. मस्क का इतिहास भी बताता है कि वे अक्सर बड़े और बोल्ड प्रेडिक्शन करते हैं ताकि दुनिया इस पर चर्चा करे.

एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं?
हालांकि मस्क का टाइमलाइन काफी आक्रामक है, लेकिन कुछ एक्सपर्ट्स इसे पूरी तरह गलत नहीं मानते. MIT की 2017 की स्टडी ने कहा था कि अगले 45 सालों में 50% संभावना है कि AI इंसानों जितना हो जाएगा. वहीं, 2023 के एक बड़े सर्वे में हजारों AI रिसर्चर्स ने माना कि 2047 तक इसका चांस 50% है. यानि मस्क की भविष्यवाणी जल्दी की है, लेकिन यह नामुमकिन नहीं.

इंसानों के लिए क्या खतरे?
AI के सुपरइंटेलिजेंट बनने से सबसे बड़ा खतरा नौकरियों पर असर है. अगर मशीनें इंसानों से ज्यादा स्मार्ट हो गईं तो लाखों लोगों की नौकरियां चली जा सकती हैं. दूसरा खतरा है पावर का केंद्रीकरण, जहां कुछ बड़ी कंपनियां या सरकारें इस टेक्नोलॉजी को कंट्रोल कर सकती हैं. सुरक्षा को लेकर भी चिंता है – गलत फैसले, हैकिंग या AI का हथियारों और फाइनेंस में गलत इस्तेमाल दुनिया के लिए खतरनाक हो सकता है.

नैतिक सवाल भी अहम
AI के फैसलों की जिम्मेदारी किसकी होगी? क्या मशीनों के गलत फैसलों के लिए इंसानों को दोषी ठहराया जाएगा? जवाबदेही और पारदर्शिता को लेकर अब भी कई सवाल अनसुलझे हैं. यही वजह है कि मस्क और कई अन्य एक्सपर्ट्स ग्लोबल लेवल पर AI की रेगुलेशन और एथिक्स पर चर्चा की मांग कर रहे हैं.

Advertisement